{"_id":"6325fe36d9927f67d42db5bf","slug":"rajasthan-video-seva-dal-leaders-fight-in-congress-office-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Video: कांग्रेस कार्यालय में भिड़े सेवादल के नेता, हाथापाई भी हुई, साथियों ने कहा- बाहर कैमरे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Video: कांग्रेस कार्यालय में भिड़े सेवादल के नेता, हाथापाई भी हुई, साथियों ने कहा- बाहर कैमरे हैं
Sat, 17 Sep 2022 10:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:39 PM IST
सार
Rajasthan Video: कांग्रेस सेवादल के सचिव के पास बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं थी, इसके बाद भी वह अंदर पहुंच गए। सेवादल के प्रदेश सचिव ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
साथियों ने कराया बीच-बचाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Video: राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के बीच अब तक चल रही जुबानी जंग अब धक्का मुक्की तक पहुंच गई है। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में नए पीसीसी सदस्यों की बैठक से सेवादल संगठन के दो वरिष्ठ नेता आपस भिड़ गए। इसके बाद दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ देर बाद मौके पर मौजूद नेताओं ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करवाया। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सेवादल के नेताओं का कांग्रेस का अनुशासित सिपाही माना जाता है, लेकिन जयपुर पीसीसी में होने वाली बैठक से पहले ये सिपाही अपना अनुसाशन भूल गए। बताया जा रहा है कि बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस सेवादल के सचिव हरिकृष्ण तिवाड़ी की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके पास बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं थी, इसके बाद भी वह अंदर पहुंच गए। सेवादल के प्रदेश सचिव सुंदर जैन ने बाहर निकाल दिया। इससे वह नाराज हो गए और दोनों में झगड़ने लगे। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज होते हुए हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद नेताओं ने इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
यह पूरी घटना तब की है, जब बैठक में शामिल होने के लिए नेता आ रहे थे। इस दौरान कुछ नेताओं ने कहा, सार्वजनिक रूप से तो भद्द मत पिटवाइए, बाहर कैमरे हैं। इसके बाद भी दोनों नेता नहीं माने और एक-दूसरे से झगड़ते रहे। हालांकि, कुछ देर बाद नेताओं ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बतादें कि प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी हमले लगातार जारी हैं। मंत्री और विधायक एक दूसरे पर जमकर तंज कस रहे है। हाल ही में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री भजनलाल जाटव पर सीएम अशोक गहलोत के सामने तंज कसा। उन्होंने कहा- मेरे गले में जो पट्टा है, वह मंत्री भजनलाल के कारण ही है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाओ तो रास्ते में ही डिलीवरी हो जाती है।