फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan University Gets New Vice-Chancellor, Bhagwati Prasad Saraswat Appointed

राजस्थान के 3 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलगुरु: आरयू में भगवती प्रसाद सारस्वत की नियुक्ति

Fri, 25 Sep 2026 12:18 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 25 Sep 2026 12:18 PM IST
सार

राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों को नए कुलगुरु मिले। भगवती प्रसाद सारस्वत राजस्थान यूनिवर्सिटी, युद्धवीर सिंह शेखावाटी विश्वविद्यालय और नरसी राम विश्नोई एमजीएसयू बीकानेर की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan University Gets New Vice-Chancellor, Bhagwati Prasad Saraswat Appointed
भगवती प्रसाद सारस्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजस्थान के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति कर दी गई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। नियुक्तियां राज्य सरकार के परामर्श से की गई हैं।

विज्ञापन

आदेश के मुताबिक, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु बनाया गया है।

विज्ञापन

राजस्थान यूनिवर्सिटी की नियुक्ति सबसे ज्यादा चर्चा में

तीनों नियुक्तियों में राजस्थान विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत की नियुक्ति खास चर्चा में है। सारस्वत फिलहाल कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु हैं। इससे पहले वे भाजपा अजमेर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान उनका नाम पार्टी के संभावित दावेदारों में भी सामने आया था। अब उन्हें प्रदेश के सबसे प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल राजस्थान विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान विश्वविद्यालय में कुलगुरु के तौर पर सारस्वत के सामने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को संभालने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढें- मानसून विदा होते ही राजस्थान में क्यों बढ़ने लगी गर्मी?: जाने आपके शहर में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

सीकर और बीकानेर विश्वविद्यालय को भी नया नेतृत्व

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह की नियुक्ति की गई है। वहीं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की कमान प्रो. नरसी राम विश्नोई को सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के साथ तीनों विश्वविद्यालयों में कुलगुरु पद को लेकर चल रही प्रक्रिया पूरी हो गई है। नए कुलगुरुओं के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज आगे बढ़ेगा।

तीन साल या 70 वर्ष की उम्र तक रहेगा कार्यकाल

राज्यपाल सचिवालय के आदेश के अनुसार, तीनों कुलगुरुओं का कार्यकाल पदभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। दोनों में से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी के आधार पर कार्यकाल समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed