फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat performed puja in Ranthambore

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रणथंभौर में की पूजा-अर्चना, नेशनल पार्क का किया भ्रमण

Sat, 17 May 2025 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 May 2025 03:58 PM IST
सार

Rajasthan: मंत्री शेखावत ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर दुर्ग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर दुर्ग की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं और जिनसे वन्यजीवों की आवाजाही हो रही है, उन स्थानों का प्रस्ताव बनाकर त्वरित प्रभाव से भेजा जाए ताकि दीवारों की मरम्मत के लिए विशेष राशि स्वीकृत करवाई जा सके।

विज्ञापन
Rajasthan: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat performed puja in Ranthambore
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर दुर्ग स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

गणेश दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ रणथंभौर बाघ परियोजना के मुख्य वन संरक्षक अनूप के.आर., जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता भी मौजूद रहे। पिछले कुछ समय से रणथंभौर दुर्ग क्षेत्र और त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बढ़े बाघों की गतिविधियों व पार्क में हुई घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा एवं प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

मंत्री शेखावत ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर दुर्ग की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर दुर्ग की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं और जिनसे वन्यजीवों की आवाजाही हो रही है, उन स्थानों का प्रस्ताव बनाकर त्वरित प्रभाव से भेजा जाए ताकि दीवारों की मरम्मत के लिए विशेष राशि स्वीकृत करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि इससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाए पहलगाम हमले पर सवाल, सरकार से मांगा जवाब; जानें    

रणथंभौर नेशनल पार्क के भ्रमण के दौरान मंत्री शेखावत ने टाइगर की गतिविधियों को नजदीक से देखा और कैमरे में उनकी तस्वीरें भी कैद कीं। इस रोमांचकारी अनुभव में उनके परिजन भी उनके साथ थे। पार्क की व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री ने मुख्य वन संरक्षक और उप वन संरक्षक से चर्चा की और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्यटक व स्थानीय लोग पूरी तरह सुरक्षित रहें, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रणथंभौर वन प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक भी करने वाले हैं, जिसमें बाघ संरक्षण, पर्यटन प्रबंधन और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed