फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Two thieves drown in chambal river who stolen buffaloes

भैंस चुराकर नदी में घुसे चोर पानी में डूबे, भैंस हो गई पार

Wed, 28 Sep 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Two thieves drown in chambal river who stolen buffaloes
- फोटो : buffalo

राजस्‍थान के धोलपुर जिले में एक भैंस चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भैंसों को चुराकर भागे दो चोर उन्हें लेकर नदी में उतरे। वहां पानी में डूबने से दोनों चोरों की मौत हो गई जबकि भैंस तैरकर बाहर निकल आई। 

विज्ञापन


फर्स्टपोस्ट पर छपी खबर के अनुसार धोलपुर जिले के दिहुली क्षेत्र से 23 सितंबर की रात दो भैंसे चोरी हुईं थी। जिनकी रिपोर्ट उनके मालिक ने उसी दिन पुलिस में दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन


दिहुली थाने के एएसआई शिव शंकर त्यागी ने बताया कि चोरी हुई दोनों भैंसे सोमवार को मध्यप्रदेश के कोठाला गांव से मिल गईं। पुलिस के अनुसार भैंसों को लेकर आने वाले दो संदिग्‍ध चोर जो उन्हें लेकर नदी पार कर रहे थे वो उस दिन से ही गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भैंसों के सींगों में बंधी पॉलीथिन से हुई पहचान

Rajasthan: Two thieves drown in chambal river who stolen buffaloes

एएसआई ने बताया कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि भैंसों को चोरी करने के बाद चंबल नदी पार करते समय दोनों की डूबने से मौत हो गई जबकि दोनों भैंसे सही सलामत तैरकर नदी से बाहर निकल आई। 

भैंसों के साथ चोरों के होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि जब वो नदी से बाहर निकलीं तो उनके सींगों से दो पॉलीथिन बंधी हुई थी। जिसमें दो मोबाइल फोन, दो जोड़ी कपड़े और दो जोड़ी जूते रखे हुए थे। इसी के बाद से आशंका है कि दोनों चोर गहरी नदी में डूब गए हैं। 

वहीं पुलिस ने चोरी हुई भैंसों को वापस उनके मालिकों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस अभी दोनों चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed