Rajasthan Weather : राजस्थान में अगले कुछ दिन राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी; 9 मई बाद हीटवेव के आसार
Rajasthan Weather :राजस्थान में अगले कुछ दिन आंधी और बारिश से राहतभरे रहेंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 9 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी फिर बढ़ सकती है और कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की संभावना है।
विस्तार
Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम फिलहाल राहतभरा बना हुआ है। आंधी और बारिश की गतिविधियों के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह राहत जारी रह सकती है, लेकिन 9 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी फिर तेज होने के संकेत हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर बना हुआ है। इसके कारण 6 और 7 मई को कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
भरतपुर संभाग समेत पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उदयपुर, पाली, सिरोही, राजसमंद और भीलवाड़ा जैसे दक्षिणी जिलों में भी मौसम बदल सकता है।
बारिश और बादलों के असर से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। हाल के दिनों में हुई बारिश से उदयपुर संभाग सहित कई क्षेत्रों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढें- Crime: पंजाब गैंग से जुड़े फरार चंदू शर्मा को AGTF ने दौसा से पकड़ा, रंगदारी और फायरिंग मामले का है आरोपी
हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मई के बाद पश्चिमी राजस्थान में गर्मी फिर से जोर पकड़ सकती है। जैसलमेर, जोधपुर और फलोदी के आसपास के क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इन इलाकों में हीटवेव चलने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आंधी-बारिश से राहत जरूर मिली है, लेकिन मई के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में फिर भीषण गर्मी लौट सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.