फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan to Develop Modern Bus Ports Under PPP Model

Rajasthan News: राजस्थान में बनेंगे आधुनिक बस पोर्ट, PPP मॉडल पर होगा बस टर्मिनलों का पुनर्विकास

Wed, 06 May 2026 07:22 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 06 May 2026 07:22 AM IST
सार

राजस्थान सरकार चयनित जिला मुख्यालयों पर PPP मॉडल के तहत आधुनिक बस पोर्ट विकसित करेगी। उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर और बूंदी समेत चयनित जिला मुख्यालयों बस पोर्ट तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan to Develop Modern Bus Ports Under PPP Model
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान सरकार प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के चयनित जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत आधुनिक बस पोर्ट विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में बस टर्मिनलों के पुनर्विकास को लेकर उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान को परिवहन अवसंरचना के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
इन शहरों में विकसित होंगे आधुनिक बस पोर्ट

बैठक में जानकारी दी गई कि बजट घोषणा के तहत उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर और बूंदी समेत चयनित जिला मुख्यालयों पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बस पोर्ट विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Udaipur Passenger Bus Fire: चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने गेट से कूदकर बचाई जान; कैसे हुआ हादसा?

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सरकार का दावा है कि नए बस पोर्ट क्षेत्रीय परिवहन के प्रमुख केंद्र बनेंगे। यहां यात्रियों को बेहतर वेटिंग एरिया, सुव्यवस्थित संचालन, आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस पोर्ट्स के प्रभावी संचालन, प्रबंधन और दीर्घकालिक रखरखाव के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही राजस्थान पथ परिवहन निगम (RSRTC) और निजी बसों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि बसों का संचालन नियमित और समयबद्ध हो सके।

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed