{"_id":"65065eceaf457d1081044c89","slug":"rajasthan-thieves-entered-property-dealers-house-from-roof-of-house-in-pali-stole-lakhs-of-jewelery-and-cash-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime: पाली में घर की छत से प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोर, लाखों गहने और नगदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime: पाली में घर की छत से प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोर, लाखों गहने और नगदी पर किया हाथ साफ
Sun, 17 Sep 2023 07:35 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 17 Sep 2023 07:35 AM IST
सार
राजस्थान के पाली में चोरी का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लाखों गहने और नकदी की चोरी करके फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर में चोरों का आतंक से पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके चलते वे बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन चोरों की गिरफ्त से दूर है। चोरी के चलते क्षेत्र के लोगों में खौफ है।
विज्ञापन
ताजा मामला पाली के औधोगिक थाना क्षेत्र का है जहां पर इन चोरों ने एक प्रोपर्टी डीलर के मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के सोने के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए।शनिवार शाम पता चला, सब कुछ लुट गया। प्रोपर्टी डीलर का परिवार 13 सितंबर को पाली से बाहर गया था। शनिवार शाम साढ़े चार बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौट तो उन्हें इस वारदात का पता चला।
विज्ञापन
13 सितंबर को गए थे पाली से बाहर
शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के निकट रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर चंदन सोलंकी अपने परिवार के साथ 13 सितम्बर की सुबह अलवर जिले में स्थित नारायण माता के दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को जब वे वापस पाली लौटे तो मकान के अंदर की स्थिति देखकर उन्हें पता चला कि उनकी अनुपस्थिति में चोरों ने उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
अलमारियों के तोड़े ताले
मकान में बने तीन कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरों ने उनमें रखे सोने-चांदी के गहने एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।
पुलिस ने किया मौका मुआयना
इस वारदात की सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी उदय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गैस पाइप लाइन के सहारे छत पर होकर घर में किया प्रवेश। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर गैस पाइप लाइन के पाइप को पकड़कर छत पर पहुंचे और छत से नीचे जाने के दरवाजे से उन्होंने मकान में प्रवेश किया।
28 तोला सोने के गहने, 10 लाख रुपये नकद सहित चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ
प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र संजय सोनी ने के अनुसार घर की अलमारियों में उसकी मां, बहन और पत्नी के करीब 27-28 तोले सोने के गहने रखे थे और इसके अतिरिक्त चांदी के गहने भी अलमारी में रखे हुए थे। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं जिसके चलते घर में करीब 10 लाख से ज्यादा नकद रुपए भी रखे हुए थे। इन सभी गहनों और नकदी को चोर उड़ा ले गए।