{"_id":"5b925eb1867a55013b10fea7","slug":"rajasthan-the-proceedings-of-the-assembly-were-adjourned-between-the-noise-of-the-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: विपक्ष के शोर शराबे के बीच स्थगित की गई विधानसभा की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: विपक्ष के शोर शराबे के बीच स्थगित की गई विधानसभा की कार्यवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा की तीसरे दिन की कार्यवाही शुक्रवार को विपक्ष के किसानों की ऋण माफी के मुद्दे पर शोर-शराबे के बीच दूसरी बार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही जैसे ही 12 बजे दोबारा शुरू हुई मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने किसानों की हालत व कर्ज माफी के मुद्दे पर हंगामा किया ।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री अजय सिंह कीलक ने किसानों की रिण माफी पर सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी देने की कोशिश की लेकिन शोर शराबा चलता रहा ।
सदन में हो रहे हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सदन की कार्यवाही दूसरी बार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इससे पूर्व मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया तथा पार्टी के विधायक हंगामा करते विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए । उन्होंने कल जयपुर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का मुद्दा भी उठाया। (इनपुट, भाषा)
विज्ञापन