फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: The proceedings of the assembly were adjourned between the noise of the opposition

राजस्थान: विपक्ष के शोर शराबे के बीच स्थगित की गई विधानसभा की कार्यवाही

Fri, 07 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: The proceedings of the assembly were adjourned between the noise of the opposition

राजस्थान विधानसभा की तीसरे दिन की कार्यवाही शुक्रवार को विपक्ष के किसानों की ऋण माफी के मुद्दे पर शोर-शराबे के बीच दूसरी बार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही जैसे ही 12 बजे दोबारा शुरू हुई मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने किसानों की हालत व कर्ज माफी के मुद्दे पर हंगामा किया । 

विज्ञापन


सहकारिता मंत्री अजय सिंह कीलक ने किसानों की रिण माफी पर सरकार द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी देने की कोशिश की लेकिन शोर शराबा चलता रहा ।
सदन में हो रहे हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने सदन की कार्यवाही दूसरी बार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

इससे पूर्व मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाया तथा पार्टी के विधायक हंगामा करते विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए । उन्होंने कल जयपुर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का मुद्दा भी उठाया। (इनपुट, भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed