{"_id":"61becda3588846078a14a1f7","slug":"rajasthan-the-miscreant-shot-dead-in-police-custody-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जोधपुर में पुलिस कस्टडी में बदमाश की गोली मारकर हत्या, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जोधपुर में पुलिस कस्टडी में बदमाश की गोली मारकर हत्या, मची अफरा तफरी
Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:46 AM IST
सार
पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। पांच गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में बीच बाजार बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। फायरिंग करके आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पूरा मामला
दरअसल, पुलिस गार्ड दो आरोपियों को पेशी करवा कर लौट रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग कर भाग गए। एक मुलजिम को गोली लगी उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पिस्टल मौके पर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
मुलजिम कालू पूरी और सुरेश के खिलाफ गुडा एक्ट में मामला दर्ज था। दोनों आरोपी जोधपुर जेल में बंद थे, जिन्हें पेशी के लिए पाली ले जाया गया था। वापसी में रातानाडा थाने से कुछ दूरी पर भाटिया चौराहा पर पुलिस की कस्टडी में एक आरोपी पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
सुरेश को ली पांच गोलियां
पुलिस आरोपी सुरेश व कालूपुरी को आटो कर जेल ले जा रही थी। पांच गोली लगने से सुरेश घायल हो गया। हमलवार अपनी पिस्टल भी मौके पर छोड़कर चले गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत रातानाडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान व्यापारियों ने घायल को संभाला।