फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan temple gets donations of over Rs 9 lakh in new 2,000, 500-rupee notes

नोटबंदी के बाद इस मंदिर को मिला नए नोटों में लाखों का दान

Sat, 03 Dec 2016 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan temple gets donations of over Rs 9 lakh in new 2,000, 500-rupee notes
- फोटो : HT
राजस्थान के एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर को बीते दिनों 9 लाख रुपये दान में मिले हैं। खास बात यह है कि यह पूरी रकम 2000 और 500 के नए नोटों में मिली है। यह मामला चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध सनवालिया जी मंदिर का है, जहां श्रद्धालुओं ने दान के रुप में यह रकम को मंदिर को दी है। 
विज्ञापन


8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला लिए जाने के बाद जहां पूरे देश पैसे की तंगी से जूझ रहा है इसके बाबजूद भी मंदिरों को श्रद्धालुओं से दान स्परुप मिलने वाले पैंसों में कोई कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


हिंदूस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मंदिर के एक कर्मचारी भगवान लाल चतुर्वेदी ने बताया कि, 'हमने 28 नवंबर को, लगभग दो महीने बाद दानपेटी खोला। दानपेटी में 2000 के 441 नए नोट थे, जिसका मूल्य 8.8 लाख है। 500 के भी 67 नए नोट भी मिले जिसका मूल्य 33,500 है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्वेदी ने बताया कि हम अभी भी पैसों की गिनती कर रहें हैं। नोटबंदी के चलते कई लोगों ने चेक में भी दान दिए हैं। हमारा अनुमान है कि बीतें दो महीनों में मंदिर को लगभग 4.5 करोड़ रुपए दान में मिले है। इन 9 लाख रुपयों को छोड़ बाकि सभी रकम पुराने नोट में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed