{"_id":"deeb3484-92c4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"rajasthan-suspicious-death-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: थाने में मौत, पत्नी और विधायक का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: थाने में मौत, पत्नी और विधायक का धरना
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भरतपुर जिले के हलैना थाने में हिरासत के दौरान एक व्यक्ति की मौत से निर्दलीय विधायक व पूर्व मंत्री गोलमा देवी वीरवार को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गईं। उनके साथ मृतक किशोर जोगी की पत्नी भी धरने पर बैठीं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि किशोर को झूठे आरोपों में हिरासत में लिया गया था, वहां दी गई यतानाओं से उसकी मौत हो गई। गोलमा देवी ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी की है।
विज्ञापन
मृतक किशोर जोगी की 12 मार्च को हलैना थाने में मृत्यु हो गई थी। अभी तक उनके शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। इस मामले में गोलमा ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
गोलमा ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने का प्रयास किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर जोगी को थाने के अंदर पुलिस की मौजूदगी में दौसा जिला प्रमुख और उनके कुछ लोगों की ओर से यातनाएं दी गईं। किशोर उस दिन हलैना थाने में ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज करवाने गया था।
इधर, माकपा के अमराराम ने विधानसभा में भी यह मामला उठाया। माकपा के पेमाराम और पवन दुग्गल ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ने भी इस मामले को उठाया।
गृह राज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि जोगी ने थाने में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसका अस्पताल से जाते समय निधन हो गया। मामले की कार्यपालक मजिस्ट्रेट से जांच करवाई जा रही है।