{"_id":"6142a3ac8ebc3e1ef054f105","slug":"rajasthan-state-election-commission-announces-by-election-schedule-for-the-vacancy-of-panchayatsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 33 जिला पंचायतों में 28 सितंबर को होंगे उपचुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 33 जिला पंचायतों में 28 सितंबर को होंगे उपचुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने किया एलान
Thu, 16 Sep 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:23 AM IST
सार
राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा। 15 जून, 2021 तक सरपंच, उप-सरपंच और वार्ड पंचों के पद खाली रहने के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य के 33 जिलों में 25 सरपंच, 39 उप-सरपंच और 1,226 ग्राम पंचों के लिए होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य में उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने कहा कि 15 जून, 2021 तक सरपंच, उप-सरपंच और वार्ड पंचों के पद खाली रहने के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 20 सितंबर को जारी की जाएगी। उसके दो दिन बाद 22 सितंबर को पंचायत मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन