{"_id":"5f1180178ebc3e636902aa48","slug":"rajasthan-sog-team-to-go-to-manesar-regarding-investigation-of-audio-clip","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान संकट: एसओजी ने संजय जैन को किया गिरफ्तार,भाजपा नेता ने भी कराई शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान संकट: एसओजी ने संजय जैन को किया गिरफ्तार,भाजपा नेता ने भी कराई शिकायत दर्ज
Sat, 18 Jul 2020 12:50 AM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राजस्थान के सियासी संकट के बीच राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी की टीम ने संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 124 ए और 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। ऑडियो टेप कांड में संजय जैन का ही नाम आया है। वहीं बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने अशोक नगर पुलिस स्टेशन में ऑडियो क्लिप और झूठे बयान को लेकर कांग्रेस के नेताओं महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाला और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
#RajasthanPoliticalCrisis: Sanjay Jain has been arrested by the Special Operations Group (SOG) team of Rajasthan Police, under sections 124A & 120B of Indian Penal Code (IPC)
— ANI (@ANI) July 17, 2020विज्ञापन
राजस्थान की राजनीति में हंगामा मचा देने वाले कथित ऑडियो क्लिप में जिन कांग्रेस विधायकों की आवाज होने का संदेह है, उन सभी के बयान दर्ज करने के लिए प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) की एक टीम हरियाणा भी पहुुंची। ऑडियो के फर्जी होने का दावा किए जाने के बाद पुलिस उसकी सत्यता की जांच करने और विधायक का बयान दर्ज करने के लिए मानेसर गई।
विज्ञापन
टीम इस कथित ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच करने के लिए उनके बयान दर्ज करेगी जिनकी आवाज इस क्लिप में सुनाई दे रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया था कि एसओजी की एक टीम मानेसर जाने के लिए तैयार है। टीम इस कथित ऑडियो क्लिप में जिन लोगों की आवाज आई है उनके बयान लेगी क्योंकि इसे कई लोग इसके फर्जी होने का दावा कर रहे हैं।
राज्य में कांग्रेस के लिए संकट का सबब बने सचिन पायलट के समर्थक कांग्रेस के कई बागी विधायक हरियाणा के मानेसर में एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं। राठौड़ ने कहा कि एसओजी आवाज के नमूने से मिलान करने के लिए 'स्पेक्ट्रोग्राफी टेस्ट' के लिए भी अदालत में अर्जी दाखिल करने वाली है। इस कथित ऑडियो क्लिप में बागी विधायकों में से कुछ की आवाज है जो सरकार से जुड़ी कुछ बातों पर चर्चा कर रहे हैं।