{"_id":"622edd5629e9984e065d1d83","slug":"rajasthan-sog-caught-si-of-up-police-and-two-accused-in-smuggling-of-ivory-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan news : तीन करोड़ के हाथी दांत के साथ यूपी पुलिस का एसआई गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan news : तीन करोड़ के हाथी दांत के साथ यूपी पुलिस का एसआई गिरफ्तार, दो साथी भी पकड़े गए
Mon, 14 Mar 2022 11:55 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:55 AM IST
सार
जयपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस का उपनिरीक्षक 30 हाथी दांत के साथ पकड़ा गया है। वह अपने दो साथियों के साथ हाथी दांत बेचने के लिए जयपुर आया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार एसआई और बरामद हाथी दांत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान एसओजी की टीम ने हाथी दांत की तस्करी का खुलासा किया है। एसओजी ने हरदोई उतरप्रदेश के पुलिस उपनिरीक्षक नाजुदीन खां और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हाथी दांत, डेढ़ लाख रुपये और हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपी स्कॉर्पियों से जयपुर में घूम रहे थे। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि तस्करों के पास से 35 नग हाथी दांत मिले हैं। इनका वजन 30 किलो है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ है। आरोपियों के पास से एक लोडेड रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस और एक लाख पचास हजार रुपए बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
तस्कर काले रंग की स्कॉर्पियों में एमआई रोड, जालूपुरा, पोलोविक्ट्री और गवर्मेंट हॉस्टल के आसपास घूम रही थी। एसओजी को सूचना मिली की कार में हथियार, हाथी दांत, शेर, बघेरे की खाल है। ये लोग उसे बेचने के लिए घूम रहे हैं। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी के इस खेल से पर्दा उठाने के लिए एसओजी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन