{"_id":"6319e7a3e4b6c3464f68c1ad","slug":"rajasthan-sextortion-elderly-duped-for-rs-13-lakh-after-threats-of-making-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sextortion: अश्लील क्लिप बनाकर वायरल करने की दी धमकी, बीकानेर के बुजुर्ग से ठग लिए 13 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sextortion: अश्लील क्लिप बनाकर वायरल करने की दी धमकी, बीकानेर के बुजुर्ग से ठग लिए 13 लाख रुपये
Thu, 08 Sep 2022 06:31 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 08 Sep 2022 06:31 PM IST
सार
बीकानेर में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग की अश्लील क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 13 लाख रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर में भी अब एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति को वीडियो कॉल पर अश्लील क्लिप दिखाई गई और उसे रिकॉर्ड किया गया। बाद में इस रिकॉर्ड की गई क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 13 लाख रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
मामला कांता खतुरिया कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग का है। वीडियो कॉल पर अश्लील क्लीप बनाई गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर 13 लाख रुपये की ठगी की गई है। बुजुर्ग ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। प्रकरण की जांच कर रहे एएसआई राधेश्याम ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 384, 10बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
24 अगस्त को क्लिप बनाई, थोड़ी देर बाद धमकाने लगे
खतुरिया कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय मोहम्मद इकबाल कुरैशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जयपुर निवासी पूजा, दिल्ली के संजय सिंह व एसएन श्रीवास्तव ने 24 अगस्त की रात को वीडियो कॉल किया। दोबारा कॉल आया और उसमें कहा गया कि आपका वीडियो बना लिया गया है। फोन कर धमकाया कि उनका अश्लील वीडियो बना लिया गया है और उसे वायरल किया जाएगा। पैसों की मांग करने लगे। बुजुर्ग ने एक हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। इसके बाद फिर एक फोन आया । इस पर रुपये की मांग की गई। बदमाशों ने बुजुर्ग का वीडियो वायरल की धमकी देकर 13 लाख 29 हजार 500 रुपये ठगे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन