फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: samajh sansad ki winners kota-bundi children will go to delhi to visit parliament on apr 30th

Rajasthan: 30 अप्रैल से संसद देखने जाएंगे कोटा-बूंदी के बच्चे, समझ संसद की प्रतियोगिता विजेता हैं स्टूडेंट्स

Sun, 23 Apr 2023 06:59 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 06:59 PM IST
सार

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर आयोजित की गई समझ संसद की प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी 30 अप्रेल से संसद देखने जाएंगे। पहले चरण में करीब 500 विद्यार्थी 30 अप्रेल से 10 मई के बीच दिल्ली जाएंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan: samajh sansad ki winners kota-bundi children will go to delhi to visit parliament on apr 30th
30 अप्रैल से संसद देखने जाएंगे कोटा-बूंदी के बच्चे - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को सशक्त करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर समझ संसद की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर आयोजित की गई यह देश में पहली प्रतियोगिता है जिसमें कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों का चयन संसद भ्रमण के लिए किया गया। प्रतियोगिता का पहला चरण 1 दिसम्बर 2022 को आयोजित किया गया था। पहले चरण में सफल रहे विद्यार्थियों ने 12 जनवरी 2023 को आयोजित दूसरे चरण की प्रतियोगिता में भाग लिया था। दूसरे चरण के परिणाम के आधार पर सफल रहे विद्यार्थियों को अब विभिन्न चरणों में दिल्ली ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


कोटा से रवाना हुए बच्चे 1 मई को संसद देखेंगे

संसद भ्रमण का पहल चरण 30 अप्रेल को प्रारंभ होगा। इस दिन कोटा से रवाना हुए बच्चे 1 मई को संसद देखेंगे। इसी तरह 1 मई को रवाना हुए बच्चे 2 मई को, 9 मई को रवाना हुए बच्चे 10 मई को तथा 10 मई को रवाना हुए बच्चे 11 मई को संसद व राष्ट्रीय महत्व के अन्य स्मारक देखेंगे।
विज्ञापन


विभूतियों के नाम पर टीमों के नाम

पहले चरण में दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों को 4 टीमों में बांटा गया है। हर दल का नाम भारत की महान विभूति के नाम पर रखा गया है। 30 मई को जाने वाले दल में बूंदी, केशवरायपाटन, नैंनवां और तालेड़ा ब्लॉक के 106 छात्र प्रताप दल में होंगे। 1 कई को जाने वाले विवेकानंद दल में इटावा, सुल्तानपुर, खैराबाद और सांगोद ब्लॉक के 102 छात्र होंगे। 9 मई को जाने वाले रानी झांसी दल में इटावा, सुल्तानपुर, खैराबाद अरबसांगोद की 127 छात्राएं होंगी। इसी तरह 10 मई को जाने वाले कल्पना चावला दल में कोटा शहर की छात्राएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को मिलेंगी बसारी सुविधाएं

कोटा-बूंदी के विद्यार्थियों की दिल्ली यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के कार्यालय पर एकत्र होना होगा जहां से उन्हें बसों से कोटा रेलवे स्टेशन लाया जाएगा।कोटा-दिल्ली के बीच विद्यार्थी कोटा-सोगरिया एक्सप्रेस में सफर करेंगे। दिल्ली में भी उनके आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।
Rajasthan: samajh sansad ki winners kota-bundi children will go to delhi to visit parliament on apr 30th लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर आयोजित की गई समझ संसद की प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी 30 अप्रेल से संसद देखने जाएंगे। पहले चरण में करीब 500 विद्यार्थी 30 अप्रेल से 10 मई के बीच दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed