फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: rape in governor house in jaipur

राजस्थान के गवर्नर हाउस में बलात्कार, कर्मचारी पर केस!

Thu, 30 Jun 2016 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: rape in governor house in jaipur

राजस्‍थान के गर्वनर हाउस में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां काम करने वाली महिला कर्मचारी से उसका साथी झांसा देकर लगातार रेप करता रहा। मामले में जयपुर के सोडाला पुलिस स्‍टेशन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि मामला कई साल पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला गर्वनर हाउस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, ‌अपनी शिकायत में उसने बताया कि 3 जनवरी 2013 को आरोपी उसके स्टाफ क्वार्टर में आया और उसे कुछ मिठाइयां खाने को दी। जिसे खाते ही वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई, आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे बलात्कार किया। 
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने उसका एक वीडियो क्लिप भी बनाया है जिसे दिखाकर वह लगातार उससे सावर्जनिक करने की धमकी देकर बलात्कार करता रहा। आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गर्वनर हाउस में ही स्टोर इंचार्ज के पद पर तैनात

Rajasthan: rape in governor house in jaipur

महिला के अनुसार आरोपी गर्वनर हाउस में स्टोर इंचार्ज के पद पर तैनात है। आरोपी इस साल उसे जबरन माउंट आबू के सर्किट हाउस ले गया, जहां उससे लगातार तीन दिनों तक बलात्कार करता रहा। आरोप है कि इस साल अप्रैल में आरोपी फिर उसके स्टाफ क्वार्टर पर आया और उसकी मासूम बेटी से भी बलात्कार करने का प्रयास किया। 

महिला ने इस मामले में स्पेशल कोर्ट और एससी एसटी अदालत में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले में गर्वनर हाउस के अधिकारियों से भी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। महिला की शिकायत पर कोर्ट ने साडाला पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed