{"_id":"62a3257309f37f2c657c48a2","slug":"rajasthan-rajya-sabha-election-three-mlas-spoiled-bjp-maths-subhash-chandra-says-relations-with-rajasthan-will-remain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Rajya Sabha Election: इन तीन विधायकों ने बिगाड़ा भाजपा का गणित, दिल्ली जाने से पहले चंद्रा बोले- राजस्थान से रिश्ता बना रहेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Rajya Sabha Election: इन तीन विधायकों ने बिगाड़ा भाजपा का गणित, दिल्ली जाने से पहले चंद्रा बोले- राजस्थान से रिश्ता बना रहेगा
Fri, 10 Jun 2022 04:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:35 PM IST
सार
भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को झटका दिया है। साथ ही पार्टी के दो अन्य विधायकों कैलाश मीणा और सिद्धि कुमारी ने वोट देते समय गलती कर दी। इससे सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा उम्मीदवार सुभाष चंद्रा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। वसुंधरा की करीबी विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को वोट दिया है। वहीं दो अन्य विधायकों के वोट भी खराब हो गए हैं। इससे सुभाष चंद्रा की हार लगभग तय मानी जा रही है। इस कारण वह शाम चार बजे दिल्ली रवाना हो गए। जाने से पहले चंद्रा ने कहा, राजस्थान से उनका रिश्ता बना रहेगा, वह यहां आते-जाते रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं जीतू या हारूं, इससे फर्क नहीं पड़ता। यहां के लोगों से मेरे रिश्ते बने रहेंगे। कुछ लोगों ने आज फोन कर मुझसे माफी मांगी, उन्होंने कहा वे इस बार साथ नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
जानें कहा हुई गड़बड़ी, क्यों बिगड़ा भाजपा का गणित
- धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाहा ने वोट देने के बाद अपना मतपत्र पार्टी के अधिकृत एजेंट राजेंद्र राठौड़ को दिखाया। इस दौरान राठौड़ ने मतपत्र अपने हाथ में ले लिया। बताया जा रहा है कि शोभा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया है। हालांकि इस बात को भाजपा ने अब तक स्वीकार नहीं किया है। अब यह गलती है या फिर जानबूझकर ऐसा किया गया यह साफ नहीं हो पाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने भी इस सवाल पर यह कहते हुए किनारा कर लिया कि गलती किस स्तर पर हुई, पता नहीं है। उधर, डॉ सुभाष चंद्रा के वकील ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र भी दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने विधायक शोभा से चंद्रा के पक्ष में मतदान करने को कहा था।
- भाजपा के दूसरे विधायक कैलाश मीणा ने भी वोट देते समय गलती कर दी। मतदान के दौरान मीणा ने एजेंट राजेंद्र राठौड़ को अपना वोट दिखाया। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस एजेंट गोविंद सिंह डोटासरा को भी अपना मतपत्र दिखा दिया। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। इससे मीणा का वोट खारिज हो सकता है।
- भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने भी निर्देश के अनुसार अपना वोट नहीं दिया। पार्टी नेताओं ने उन्हें सुभाष चंद्रा को वोट देने के लिए कहा था। लेकिन, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी को वोट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन