फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Politics Rajendra Rathod statement on CM Ashok Gehlot

Politics: राठौड़ ने कहा- गहलोत की कमजोरी ने प्रदेश में 200 मिनी सीएम खड़े कर दिए, वो अपमान की राजनीति कर रहे

Sun, 18 Sep 2022 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। राठौड़ ने कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री की कमजोरी की वजह से यहां 200 मिनी सीएम खड़े हो गए हैं, जो लूटने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Rajendra Rathod statement on CM Ashok Gehlot
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को धौलपुर जाते वक्त भरतपुर में विश्राम के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा, मुख्यमंत्री की कमजोरी की वजह से राजस्थान में 200 मिनी सीएम खड़े हो गए हैं, जो लूटने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, वो अपमान की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा, देश में राजस्थान का मंत्रिमंडल पहला ऐसा मंत्रिमंडल है, जो अपने ही मुख्यमंत्री को अपने ही लोगों के बीच में कई बार नीचा दिखा चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मजबूरी कितनी है कि वो जिस किसी विधायक और मंत्री के इलाके में जाते हैं, वहीं पर मंच से खड़े होकर कहते हैं कि ये मंत्री अगर नहीं होते तो मेरी सरकार बचना मुश्किल था।
विज्ञापन


कांग्रेस में अंदरूनी कलह और सचिन पायलट को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा, गहलोत राजस्थान में अपमान की राजनीति कर रहे हैं। ये कभी भी राजस्थान की राजनीति का हिस्सा नहीं रही। नाकारा, निकम्मे जैसे शब्दों का इस्तेमाल राजस्थान की राजनीति के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा, गहलोत के भरतपुर आगमन पर मंच से कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह अपने ही क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव को लेकर ये बयान देते हैं कि जिले में सड़कों की हालत खराब है। महिलाओं के बदहाल सड़कों पर प्रसव हो जाते हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।


राठौड़ ने कहा, इतना ही नहीं, सत्ता में बैठे विधायक अपने ही पीडब्ल्यूडी मंत्री पर यह आरोप लगा चुके हैं कि ठेकेदार और कई लोगों के गठजोड़ के चलते निम्न स्तर की सड़कें बनाई गई हैं। अभी इन दिनों चारो ओर सरकार के अंदर भ्रष्टाचार का तांडव हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed