फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Politics Murari Lal Meena and Ramjilal Odh comment on BJP

Rajasthan Politics: 'BJP अंग्रजों के पैटर्न पर चल रही, कांग्रेस 'गोरों' से नहीं डरी तो बीजेपी से क्या ही डरेगी

Mon, 03 Apr 2023 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

राजस्थान में राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में कहा, बीजेपी अंग्रजों के पैटर्न पर चल रही है। कांग्रेस अगर अंग्रेजों से नहीं डरी तो बीजेपी से क्या ही डरेगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Politics Murari Lal Meena and Ramjilal Odh comment on BJP
कांग्रेस ने बीजेपी पर की टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस के द्वारा पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को दौसा जिला मुख्यालय पर कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा और दौसा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में डाक बंगले में प्रेसवार्ता की गई और जमकर बीजेपी को घेरा गया।

विज्ञापन


मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा, बीजेपी के द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता षड्यंत्र पूर्वक समाप्त कराया गया है। सभी नियमों-कानूनों को ताक पर रखकर बीजेपी ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की है। यही लोकतंत्र की हत्या है, लेकिन जो कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी है, वह बीजेपी से क्या ही डरेगी। बीजेपी पूरी तरह अंग्रेजों के पैटर्न पर चल रही है, बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों पर ईडी-सीबीआई के द्वारा गलत तरीके से केस दर्ज किए जा रहे हैं। बीजेपी देश के संविधान को कमजोर करना चाहती है, जिन्होंने 52 साल तक अपने कार्यालय पर कभी तिरंगा नहीं फहराया, कभी आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वह आज राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं। परंतु कांग्रेस इन से डरने वाली नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस विरोध करेगी'
गांधीवादी तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा और एक दिन बीजेपी को अपने मुंह की खानी पड़ेगी। जनता सब देख रही है, जिस दिन जनता चाहेगी, बीजेपी को उखाड़ फेंकेगी। बीजेपी ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। झूठ को सच करने में माहिर है। राहुल गांधी ने अदानी और अंबानी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा था कि क्या सारे मोदी एक जैसे हैं, उसे तोड़-मरोड़ कर झूठे प्रचार कर बीजेपी ने षड्यंत्र तरीके से उनकी सदस्यता समाप्त की है। परंतु कांग्रेस इन सबसे डरने वाले नहीं है और गांधीवादी तरीके से विरोध जारी रखेगी।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बीजेपी को जमकर घेरा और कहा देश में महंगाई इतनी हो रही है फिर भी जनता की ओर बीजेपी ध्यान नहीं दे रही है। बीजेपी के एकमात्र उद्देश्य ऊंचे घराने अंबानी को लाभ पहुंचाना है। लेकिन ये कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और लगातार विरोध करेगी। साथ ही राहुल गांधी की सदस्य्ता निरस्त मामले का जमकर विरोध करती रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियाना और मुकेश राणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed