फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Politics Ashok Gehlot may be face of Chief Minister from Congress in Rajasthan

Rajasthan Politics: 2023 में भी सचिन पायलट को लगेगा झटका, अशोक गहलोत ही हो सकते हैं मुख्यमंत्री का चेहरा

Mon, 23 May 2022 03:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 23 May 2022 03:37 PM IST
सार

 राजस्थान में कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा, इसके संकेत नव संकल्प शिविर में ही मिल गए हैं। शिविर के दौरान कांग्रेस आलाकमान के साथ गहलोत की नजदीकी ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Ashok Gehlot may be face of Chief Minister from Congress in Rajasthan
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर पायलट समर्थकों को निराशा हाथ लगते दिख रही है। दरअसल, उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर की सफलता का पूरा श्रेय और सेहरा गहलोत के ही सिर पर बंधा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चेहरा अशोक गहलोत ही होंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी का स्वागत और बस में एक ही सीट पर बैठे दोनों नेताओं की तस्वीर ने राजस्थान कांग्रेस की राजनीतिक तस्वीर को साफ कर दिया है। कांग्रेस के दिग्गजों की मानें तो गहलोत के ही नेतृत्व मे 2023 का चुनाव लड़ा जाना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी के साथ डिनर की तस्वीरें और शिविर में सोनिया, राहुल के साथ बैठे हुए गहलोत की तस्वीरों ने अशोक गहलोत के कद को बयां किया है। ऐसे में गहलोत का राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आया बयान सिर्फ बयान नहीं बल्कि कांग्रेस के नेताओं को संदेश भी माना जा रहा है। गहलोत ने कहा था कि हमारे लोग कांग्रेस छोड़ कर गए हैं, आगे भी जाएंगे और जाते भी रहेंगे, इससे कोई भी फर्क कांग्रेस को नहीं पड़ता है। सियासी गलियारों में इस बयान को पायलट के लिए नसीहत के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नव संकल्प शिविर में जितने भी प्रस्ताव पारित हुए उन सबसे ऊपर अशोक गहलोत का प्रबंधन रहा। कांग्रेस पार्टी में अगर नजर घूमाते हुए देखें तो गहलोत जैसा कद्दावर नेता और कोई नहीं है। कांग्रेस पार्टी में सिर्फ अशोक गहलोत ही मुखर हो कर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात भी करते नजर आते हैं। आज की राजनीतिक समीकरण को देखते हुए लगता है कि अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के लिए कांग्रेस में सारे दरवाजे राजस्थान के लिहाज से तो बंद कर दिए हैं। 


पायलट के सवाल को लेकर भी आलाकमान का कोई संदेश या जवाब नहीं है। नव संकल्प शिविर में भी पायलट की राजस्थान में क्या भूमिका होगी, अभी तक कुछ साफ नहीं है और ना ही पायलट को लेकर कोई बयान आया है।


शिविर से पहले चर्चा जरूर थी कि शायद पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए, लेकिन अब वो भी ठंडे बस्ते में है। दूसरी तरफ गहलोत के खास माने जाने वाले डोटासरा भी अभी अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। गहलोत के साथ हर मंच पर नजर आ रहे डोटासरा भी मजबूत नजर आ रहे हैं।

डोटासरा के पास रहेगी बड़ी जिम्मेदारी
नव संकल्प शिविर का समापन भाषण ने भी डोटासरा को और मजबूत बना दिया है। डोटासरा पांच साल यानी जुलाई 2025 तक अध्यक्ष रह सकते हैं। इसका साफ मतलब है कि 2023 के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी डोटासरा के पास ही होनी है। चुनाव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है टिकट वितरण की। इस परिस्थिति में पायलट समर्थकों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। 

पायलट को लेकर आलाकमान का रुख साफ नहीं

सचिन पायलट राजस्थान से बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। पायलट के पास कोई भी पद नहीं है और सबसे बड़ी बात ये है कि कोई चर्चा करने वाला भी नहीं है। ये परिस्थिति पायलट और उनके समर्थकों को कितना मजबूत बनती है या राजनीतिक महात्वाकांक्षा पायलट समर्थकों को गहलोत खेमे की तरफ झुकाती  है समय के साथ तय होगा। लेकिन, गहलोत खेमे में जाने के बाद भी सवाल विश्वास का होगा कि इनपर कितना विश्वास किया जा सकता है।  


साल 2020 में पायलट की बगावत के समय गहलोत ने सही समय पर संकट को भांपते हुए 109 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया था। परिणाम यह निकला कि पायलट खेमे को सुलह करनी पड़ी। राजस्थान कांग्रेस के अंदर मचे सियासी घमासान में अशोक गहलोत एक बार फिर सचिन पायलट पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।


राजस्थान में सियासत के बादशाह माने जाने वाले हरदेव जोशी, परसराम मदेरणा, नटवर सिंह, शिवचरण सिंह माथुर और सीपी जोशी समेत तमाम सियासी नेताओं को गहलोत सियासी शिकस्त देने में सफल रहे हैं। गहलोत को मात देना राजस्थान की राजनीति में अभी तो आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed