फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Political Leader Ashok Gehlot Vasundhara Raje Twitter

Rajasthan: यहां सीएम गहलोत से ज्यादा 'ताकतवर' हैं वसुंधरा राजे, डोटासरा से बहुत पीछे पूनिया, पढ़ें रिपोर्ट

Wed, 14 Sep 2022 10:46 PM IST
Udit Dixit उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:46 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा और कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर लगातार हमला बोलते रहते हैं। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि राजस्थान का कौन सा नेता सोशल मीडिया पर ज्यादा दमदार है, यानी उसके कितने फॉलोअर्स हैं। तो चलिए अब जानते सोशल मीडिया पर नेताओं की सियासी ताकत के बारे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Political Leader Ashok Gehlot Vasundhara Raje Twitter
अशाके गहलोत, वसुंधरा राजे, गोविंद सिंह डोटासरा, सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया बहुत पावर फुल है। इसके जरिए रातों-रात दूर दराज के गांव में बैठे व्यक्ति को लोग स्टार बना देते हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए गलत काम करने वाले लोगों की सच्चाई भी सामने आती रही है। लोग अपनी बात भी सरकार तक आसानी से पहुंचा पा रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा आलाकमान सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेताओं को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने की बात लगातार कहती रही है। सत्ता पक्ष सरकारी योजनाओं या उनकी सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के प्रचार-प्रसार करने को लेकर सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। दूसरी तरह विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास सोशल मीडिया के जरिए करता है। 
विज्ञापन


आए दिन किसी न किसी नेता या उनके समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी रहती है। राजस्थान भाजपा और कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर लगातार हमला बोलते रहते हैं। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि राजस्थान का कौन सा नेता सोशल मीडिया पर ज्यादा दमदार है, यानी उसके कितने फॉलोअर्स हैं। तो चलिए अब जानते सोशल मीडिया पर नेताओं की सियासी ताकत के बारे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

अशाके गहलोत VS वसुंधरा राजे 

Rajasthan Political Leader Ashok Gehlot Vasundhara Raje Twitter
वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

नेताओं की बात करें तो ज्यादातर राजनेता ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इसलिए हम आपकों यहां उनके ट्विटर पर फोलोअर्स के बारे में ही बताएंगे। सबसे पहले बात करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में। गहलोत के ट्विटर पर 4.2 मिलियन यानी 42 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ट्विटर पर 4.8 मिलियन यानी 48 लाख फॉलोअर्स हैं। 

राजे भले ही सत्ता में न हों, लेकिन यहां उन्होंने गहलोत को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां एक रोचक बात यह और है कि वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर अपना अकाउंट मार्च 2013 में बनाया गया था। वहीं, गहलोत ने अपना अकाउंट अक्टूबर 2011 में बनाया था। दो साल पहले ट्विटर पर आने के बाद भी गहलोत फॉलोअर्स के माम  ले में गहलोत से पीछे रह गए हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा VS सतीश पूनिया

Rajasthan Political Leader Ashok Gehlot Vasundhara Raje Twitter
डोटासरा से बहुत पीछे हैं पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंद सिंह डोटासरा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो वहीं सतीश पूनिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। डोटासरा के 1.3 मिलियन यानी 13 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि पूनिया के 490.5 यानी 4.88 लाख फॉलोअर्स ही हैं। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा अध्यक्ष को काफी पीछे छोड़ दिया है। पूनिया का ट्विटर अकाउंट दिसंबर 2013 और डोटासरा का ट्विटर अकाउंट दिसंबर 2015 में एक्टिवेट हुआ था। 

राजस्थान भाजपा  VS राजस्थान कांग्रेस 
प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस की ट्विटर पर सिर्फ 2.72 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, भाजपा के फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख से ज्यादा है। लोकप्रियता के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को बुहत पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह भी हैरानी वाली बात है कि जिन नेताओं के लाखों में फॉलोअर्स हैं। उनकी पार्टी मिलियन क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। 

इन नेताओं के इतने फॉलोअर्स  

  • कांग्रेस: पूर्व सीएम सचिन पायलट 4.1 मिलियन यानी 41 लाख  
  • रालोपा: सांसद हनुमान बेनीवाल 892.5 के यानी 8.92 लाख 

पीएम मोदी और राहुल गांधी  

Rajasthan Political Leader Ashok Gehlot Vasundhara Raje Twitter
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर देश के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता हैं। उनके 82.3 मिलियन यानी 8. 23 करोड़ कुल फॉलोअर्स हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 21.5 मिलियन (2.15 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed