फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Crisis live Updates: गहलोत का पायलट पर जोरदार हमला, सुरजेवाला ने की वापस लौटने की अपील

Wed, 15 Jul 2020 06:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 15 Jul 2020 06:27 PM IST
खास बातें

कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को कांग्रेस की शिकायत के आधार पर पायलट समेत 19 विधायकों को नोटिस भेजा है। उन्हें शुक्रवार तक अपना जवाब दाखिल करना है। वहीं सचिन पायलट ने कहा कि वो अभी भी कांग्रेस में हैं और फिलहाल भाजपा में नहीं जा रहे हैं। पायलट ने कहा है कि सरकार गिराने की बात करना गलत है, मैं अपनी ही पार्टी के खिलाफ ऐसा क्यों करूंगा? जहां एक तरफ पायलट का रूख नरम है। वहीं, सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुलकर उनपर हमला बोला है। सीएम ने कहा कि हमारे यहां उपमुख्यमंत्री खुद ही डील कर रहे थे। बता दें कि आज सचिन पायलट की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इस बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सचिन पायलट से जयपुर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पायलट अपनी समस्या पार्टी में रखें। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis Live Updates CM Ashok Gehlot Sachin Pilot Rebel Congress Mlas Surjewala Priyanka Rahul
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:27 PM, 15-Jul-2020
कांग्रेस का इतिहास रहा है युवाओं को आगे न आने देना
राजस्थान की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास रहा है युवाओं को आगे न आने देना, ऐसा ही आज राजस्थान के विधायकों के साथ हो रहा है, आज राजस्थान के विधायक होटल के अंदर कैद हैं। 
06:19 PM, 15-Jul-2020
निजी होटल सभी के लिए खुले हैं- मनोहर लाल खट्टर
राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, निजी होटल सभी के लिए खुले हैं, कोई भी वहां ठहर सकता है। हरियाणा सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
05:57 PM, 15-Jul-2020
अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो वे छोड़ दें- राहुल गांधी
इस बीच राहुल गांधी ने एनएसयूआई NSUI की मीटिंग में कहा- अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो वे छोड़ दें। इससे आप जैसे युवा नेताओं के लिए दरवाजे खुलते हैं।
05:54 PM, 15-Jul-2020
मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है जो मैं बदला लूंगा-गहलोत
अशोक गहलोत ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, सचिन पायलट के कार्यकाल में कैसा परफॉर्मेंस था, क्या कमिटमेंट था इस पर मैं बोलना नहीं चाहता, वो इतिहास में लिखा जाएगा। सचिन पायलट और बागी विधायकों का इस्तेमाल करके खरीद फरोख्त की कोशिश की गई। मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है जो मैं बदला लूंगा। उन्होंने कभी मेरी बात नहीं मानी। 
 
05:49 PM, 15-Jul-2020
आलाकमान का आशीर्वाद भी जब काम न आया
11 अक्टूबर 1973 को राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान की हृदयघात से मौत हो गई। जिसके बाद हरिदेव जोशी को सीएम बनाया। जाट नेता रामनिवास मिर्धा के विरोध के बाद विधायक दल के नेता के लिए मत विभाजन हुआ और मिर्धा को हरिदेव जोशी से कम वोट मिले। इस वजह से जोशी मुख्यमंत्री बने रहे और आलाकमान का साथ होने के बावजूद मिर्धा को उस समय सीएम की कुर्सी नहीं मिली।
 
05:19 PM, 15-Jul-2020

कांग्रेस के मौजूदा सियासी संकट ने लगभग छह दशक पुरानी कहानी को फिर ताजा कर दिया

राजस्थान में कांग्रेस के मौजूदा सियासी संकट ने लगभग छह दशक पुरानी ऐसी ही एक कहानी को फिर ताजा कर दिया है। उस समय मुख्यमंत्री थे जयनारायण व्यास। उन्होंने भी मुख्यमंत्री रहते हुए कई सियासी झंझावत झेले थे। व्यास को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का समर्थन हासिल था। बावजूद इसके, जब उनके खिलाफ पार्टी के भीतर ही बगावत हुई तो उन्हें राज्य की राजनीति से ओझल होना पड़ा था। वह भी एक युवा विधायक की वजह से। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:05 PM, 15-Jul-2020
दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, खुले हैं
वहीं, जब कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे से यह सवाल पूछा गया कि पायलट के लिए कांग्रेस में कोई गुंजाइश है तो उन्होंने कहा कि गुंजाइश क्यों नहीं होती? पांच दिनों से गुंजाइश ही गुंजाइश थी। फिर यह सवाल करने पर कि क्या अब भी पायलट के लिए दरवाजे खुले हुए हैं तो कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, खुले हैं। 
04:53 PM, 15-Jul-2020
...तो आइए अपना बहुमत साबित कीजिए
सचिन पायलट और कई कांग्रेस एमएलए जो आज मौजूद नहीं है। उनको हमने बहुत बार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि अगर आपको लगता है कि कांग्रेस विधायक दल का बहुमत आपके पास है तो आइए अपना बहुमत साबित कीजिए और अपना अधिकार है ले लीजिए: रणदीप सुरजेवाला
04:42 PM, 15-Jul-2020
अगर आप भाजपा में नहीं जाना चाहते तो होटल से बाहर आएं
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को लेकर काफी उदारता दिखाई। हमने सचिन पायलट का बयान सुना कि वो भाजपा में नहीं जाएंगे। अगर आप भाजपा में नहीं जाना चाहते तो होटल से बाहर आएं। भाजपा के किसी भी नेता से बातचीत बंद कर दीजिए।
04:37 PM, 15-Jul-2020
भारी मन से हमें सचिन पायलट पर लेना पड़ा फैसला
कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, भारी मन ने हमें सचिन पायलट पर फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश की गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed