फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Employees Protest in Jaipur, Demand Pending Dues, Retirement Benefits and Diwali Bonus

राजस्थान: जीपीएफ, ग्रेच्युटी और बोनस के लिए जयपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Oct 2026 03:45 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 16 Oct 2026 03:45 PM IST
सार

जयपुर में कर्मचारियों ने लंबित आर्थिक परिलाभ, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान और दीपावली पर नगद बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 30 सूत्रीय मांगपत्र के निस्तारण की मांग की।

विज्ञापन
Rajasthan Employees Protest in Jaipur, Demand Pending Dues, Retirement Benefits and Diwali Bonus
जयपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीपीएफ, राज्य बीमा, ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश के बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने शुक्रवार को जयपुर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दीपावली पर नगद बोनस देने और सेवानिवृत्त कार्मिकों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग उठाई।

विज्ञापन

महासंघ के जयपुर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र अजमेरा के नेतृत्व में कर्मचारी बीमा भवन में एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर संदेश नायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग

महासंघ ने मांग की कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ), राज्य बीमा (एसआई), ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश (पीएल) का बकाया भुगतान समय पर किया जाए। समर्पित अवकाश के लंबित भुगतान जारी करने और कर्मचारियों के सभी लंबित आर्थिक परिलाभों का जल्द निस्तारण करने की मांग भी उठाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने सेवाकाल में पूरी जिम्मेदारी से काम किया है। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद अपने ही बकाया भुगतान के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके हक की राशि के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।

दीपावली पर नगद बोनस और 30 सूत्रीय मांगपत्र के निस्तारण की मांग

महासंघ ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर नगद बोनस देने और संगठन के 30 सूत्रीय मांगपत्र का जल्द समाधान करने की मांग भी की। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबित भुगतान के कारण कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार और प्रशासन को इन मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

प्रदर्शन में महासंघ के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। महासंघ ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान होने तक संगठन कर्मचारी हितों के मुद्दे उठाता रहेगा।

यह भी पढें- जयपुर पंचायत चुनाव: जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 प्रत्याशी मैदान में, 8 पंचायत समितियों में 417 उम्मीद्वार

महासंघ की प्रमुख मांगें

- समर्पित अवकाश के लंबित भुगतान तत्काल जारी हों।

- सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ, राज्य बीमा, ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश का बकाया चुकाया जाए।

- कर्मचारियों के सभी लंबित आर्थिक परिलाभों का शीघ्र निस्तारण हो।

- दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को नगद बोनस दिया जाए।

- महासंघ के 30 सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed