फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan political crisis CBI call Devaram Seni OSD to Rajasthan CM gehlot for questioning over phone tapping

एसएचओ खुदकुशी मामले में सीबीआई ने अशोक गहलोत के ओएसडी से की पूछताछ

Wed, 22 Jul 2020 03:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 22 Jul 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
rajasthan political crisis CBI call Devaram Seni OSD to Rajasthan CM gehlot for questioning over phone tapping
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो

सीबीआई ने राजस्थान के चुरू में पुलिस अधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की खुदकुशी मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देव राम सैनी से पूछताछ की। राजगढ़ के थाना प्रभारी (एसएचओ) विश्नोई ने 23 मई को आत्महत्या कर ली थी। विश्नोई का शव उनके आधिकारिक निवास में पंखे से लटकता हुआ मिला था।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।अधिकारियों ने बताया, दिल्ली से सीबीआई की एक स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम जयपुर में मौजूद है। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से उनके जयपुर स्थित घर में तीन घंटे पूछताछ की थी।
विज्ञापन


विश्नोई के पास दो सुसाइड नोट मिले थे, इनमें से एक माता-पिता ने नाम और दूसरा जिले के एसपी के नाम था। एसपी को लिखे नोट में विश्नोई ने लिखा था, उन पर डाले जा रहे दबाव को वह नहीं झेल पा रहे हैं। उन्होंने हमेशा राजस्थान पुलिस को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, विश्नोई और उनके एक दोस्त का कथित व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने गंदी राजनीति में फंसने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed