{"_id":"5d88d4ec8ebc3e01320295cf","slug":"rajasthan-police-parade-13-men-in-semi-naked-for-helping-gangster-papla-gujrar-flee-a-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में सलाखें तोड़कर भागा गैंगस्टर, मदद करने वालों को पुलिस ने अर्धनग्न कर शहर में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में सलाखें तोड़कर भागा गैंगस्टर, मदद करने वालों को पुलिस ने अर्धनग्न कर शहर में घुमाया
Mon, 23 Sep 2019 08:00 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 23 Sep 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को शहर में घुमाती पुलिस
- फोटो : PTI
राजस्थान में पुलिस ने बहरोड़ में एक पुलिस स्टेशन का ताला तोड़कर भागे हरियाणा के गैंगस्टर पपला उर्फ विक्रम गुर्जर की मदद करने को लेकर 13 लोगों को अलवर में अर्धनग्न अवस्था में परेड कराई। इन 13 लोगों पर आरोप है कि इन्होंने हरियाणा के गैंगस्टर को भगाने के लिए छह सितंबर को पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी की थी।
विज्ञापन
भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसओजी) कर्ण शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने इन बदमाशों को भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में घुमाया। शर्मा ने कहा, घटना के दिन ये बदमाश कैसे आए, कहां वाहन खड़े किए, कैसे थाने में घुसे व कैसे पपला को भगाकर ले गए, उस घटनाक्रम को समझने व तथ्य जुटाने के लिए यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन
एसओजी थाने पर गोलीबारी कर अपराधी को भगा ले जाने के मामले की जांच कर रही है और इस मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से 13 पर थाने पर हमला, गोलीबारी करने और पपला को भगा ले जाने में शामिल होने का आरोप है जबकि बाकी सात ने बाद में पपला की किसी न किसी तरह मदद की थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को 31.90 लाख रुपये के साथ पकड़ा था। उसे बहरोड़ थाने में हिरासत में रखा गया था। छह सितंबर सुबह पपला के सहयोगियों ने बहरोड़ थाने पर एके 47 राइफल से हमला बोला और उसे लोकअप से छुड़ाकर भाग गए थे।
इस मामले में बहरोड़ के तत्कालीन थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक को निलंबित, दो हेड कांस्टेबल को बर्खास्त तथा थाने के 69 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने पपला पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।