फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Pm modi will innograte Vadne bharat train between Delhi-jaipur-Ajmer on 12th April

Rajasthan:पीएम मोदी 12 अप्रैल को दिल्ली-जयपुर-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का करेंगे शुभारम्भ, पहली हाईराइज ट्रेन

Sat, 08 Apr 2023 10:13 AM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 10:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को अजेमर-जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। यह राजस्थान में चलने वाली पहली हाईराइज
सुपरफास्ट ट्रेन होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Pm modi will innograte Vadne bharat train between Delhi-jaipur-Ajmer on 12th April
पीएम मोदी 12 अप्रैल को दिल्ली-जयपुर-अजमेर वंदे भारत ट्रेन का करेंगे शुभारम्भ - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जयपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह में लाइव जुड़ेंगे। उद्घाटन के दिन ट्रेन अजमेर की बजाय जयपुर से रवाना होगी। जयपुर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे के जीएम विजय शर्मा समेत जयपुर में बीजेपी पदाधिकारी और शहर सांसद, विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी

वंदे भारत के शुभारंभ का फाइनल शेड्यूल शुक्रवार देर रात जारी किया गया। इसमें किराया और स्टॉपेज की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब यह देश की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भोपाल-नई दिल्ली के बीच 11वीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। पीएम शनिवार को चेन्नई-कोयंबटूर और सिकंदराबाद- तिरुपति के बीच भी इस कैटेगरी की 12 वीं और 13वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। 
विज्ञापन


यह देश की पहली हाईराइज ट्रेन 

इस ट्रेन में स्पेशल पैंटोग्राफ लगा है, इसलिए यह देश की पहली हाईराइज ट्रेन है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन उद्घाटन के अवसर पर रेलवे की ओर से आमंत्रित लोग ही ट्रेन में सफर करेंगे। यह ट्रेन जयपुर से रवाना होकर अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम में ठहराव करते हुए नई दिल्ली तक पहुंचेगी। गुरुवार 13 अप्रैल से आम यात्रियों के लिए ट्रेन लगातार अजमेर से जयपुर होकर नई दिल्ली के बीच संचालित होगी। ट्रेन का किराया एक-दो दिन के भीतर तय कर दिया जाएगा।  इसका किराया शताब्दी ट्रेन से 30 फ़ीसदी तक ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसमें सुविधाएं भी उससे कहीं ज्यादा हैं। फिलहाल शताब्दी ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक की क्षमता बढ़ाए जाने के बाद 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वंदे भारत ट्रेन दौड़ सकेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 12 सामान्य चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 2 ड्राइविंग कोच होंगे।

वंदे भारत ट्रेन के कुछ फैक्ट्स

अधिकतम स्पीड : 160 KM/घंटा 

मौजूदा स्पीड : 110 KM/घंटा 

ट्रेन की लम्बाई : 24 हजार एमएम

चौड़ाई : 3240 एमएम

कोच : कुल 16 कोच, 12 सामान्य चेयरकार, 2 एग्जीक्यूटिव चेयरकार और 2 ड्राइविंग कोच।

टॉयलेट्स : 2

सामान्य चेयर कार की सीट : 78 सीट

एक्जीक्यूटिव चेयर कार सीट : 52 सीट

ट्रेन का टाइम टेबल यह रहेगा

वंदे भारत ट्रेन दोपहर 12:30 बजे जयपुर से रवाना होकर शाम 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी के वक्त शाम 6:10 पर रवाना होकर रात 10:10 पर जयपुर पहुंचेगी । इससे प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होगा। 


पिछले मंगलवार को हुआ था ट्रायल

वंदे भारत ट्रेन का पहला ट्रायल मंगलवार को हुआ था। इस दौरान अजमेर से जयपुर के बीच ट्रेन को चलाकर पूरी तरह सिस्टम चेक किया गया। यह ट्रेन राजस्थान की जरूरत के अनुसार तैयार की गई है। फिलहाल इसका ठहराव अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी और फिर दिल्ली रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज अजमेर के बाद जयपुर, अलवर और गुडगांव है। लेकिन रेवाड़ी में भी स्टॉपेज प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed