{"_id":"5704bf334f1c1b4d43c81117","slug":"rajasthan-people-killed-because-of-toxic-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः जहरीली शराब ने अब तक 14 को लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः जहरीली शराब ने अब तक 14 को लीला
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बाड़मेर जिले में जहरीली शराब से बुधवार सुबह एक जने की और मौत हो जाने से मरनेवालों की संख्या 14 हो गई है। तीन दर्जन लोगों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गम्भीर मामले में बीएसएफ के चार जवान भी शामिल है, जबकि दो जवानों की दो दिन पूर्व ही मौत हो गई थी। बाड़मेर, जोधपुर व जैसलमेर में शराब के अवैध कारोबार को लेकर सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वहीं, सरकार ने आबकारी विभाग के सात कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है।
विज्ञापन
जहरीली शराब के चलते मौत से जूझ रहे लोगों का इलाज राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर व मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अब तक 8 मौतों की ही पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार हरियाणा में निर्मित इम्पैक्ट और नैना ब्रांड की शराब का सेवन करने से ये मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी पीडि़तों का अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला जारी है। पुलिस जांच में पाया गया है कि जहरीली शराब से मरने का सिलसिला 19 मार्च से चल रहा है। शुरुआत में दौ-तीन मौतों तक कोई अंदाजा नहीं लगा पाया कि कारण जहरीली शराब है।
इधर, जोधपुर सम्भागीय आयुक्त रतन लाहोटी ने कहा है कि अवैध शराब के सेवन से बाड़मेर जिले में अब तक सात लोगों की मौत की जानकारी है। प्रशासन की ओर से शराब नहीं पीने की अपील की गई है। आबकारी विभाग, पुलिस व प्रशासन की टीमें गठित की हैं, जो प्रभावित क्षेत्र में जाकर जांच में जुटी है।