{"_id":"65489df2ebb276d31201540f","slug":"rajasthan-people-in-panic-after-finding-bomb-like-thing-in-pokaran-along-with-police-army-also-reached-spot-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पोकरण में बम जैसी चीज मिलने से दहशत में लोग; पुलिस के साथ सेना भी मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पोकरण में बम जैसी चीज मिलने से दहशत में लोग; पुलिस के साथ सेना भी मौके पर पहुंची
Mon, 06 Nov 2023 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:34 PM IST
सार
Rajasthan: पोकरण में रविवार को जैसलमेर रोड पर बम जैसी चीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच मौके पर लगी लोगों की भीड़ में से एक व्यक्ति ने मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेना को भी सूचित किया है।
विज्ञापन
बम जैसी चीज मिलने लोगों में दहशत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की परमाणु नगरी पोकरण में रविवार रात आठ बजे शहर के जैसलमेर रोड़ पर सड़क किनारे पड़ी एक बम नुमा चीज दिखी। इसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, पोकरण शहर के जैसलमेर रोड पर साहिल होंडा एजेंसी के सामने रविवार की शाम को बम नुमा वस्तु मिली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम को जैसलमेर रोड पर साहिल होंडा एजेंसी के सामने बम जैसी चीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर बम नुमा वस्तु को सुरक्षित करते हुए लोगों को वहां से हटाया और सेना के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही बम नुमा वस्तु को सुरक्षित करने के लिए दो पुलिस कांस्टेबलों को मौके पर तैनात किया गया। पोकरण शहर के पास आर्मी रेंज होने के कारण पहले भी बम के कवर और ऐसी वस्तुएं मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अभी उस वस्तु के संबंध में सेना के अधिकारियों से जानकारी ले रही है। पोकरण थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि कोई वस्तु मिली है। उसके बारे में सेना के अधिकारियों से बात करके जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन