{"_id":"652ac453975171e8740cece5","slug":"rajasthan-paper-leak-scam-congress-leader-dinesh-khodaniya-says-ed-raid-politically-motivated-kirori-lal-meen-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak Scam: 'ED के छापे राजनीति से प्रेरित', कांग्रेस नेता खोड़निया बोले-MP मीणा पर करूंगा मानहानि का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak Scam: 'ED के छापे राजनीति से प्रेरित', कांग्रेस नेता खोड़निया बोले-MP मीणा पर करूंगा मानहानि का केस
Sat, 14 Oct 2023 10:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:22 PM IST
सार
राजस्थान पेपर लीक घोटाले में हुई छापामार कार्रवाई को कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि वह झूठे आरोप लगाने पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ जल्द ही मानहानि का केस दायर करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Paper Leak Scam: राजस्थान पेपर लीक घोटाले में कथित संलिप्तता के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के ठिकानों पर छापा मारा। अब इसे लेकर खोड़निया का बयान सामने आया है। उन्होंने छापेमारी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही कहा कि वह झूठे आरोप लगाने पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ जल्द ही मानहानि का केस दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा से उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
दिनेश खोड़निया ने कहा- भाजपा कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर दबाव बनाने के लिए ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। बाबूलाल कटारा और भूपेन्द्र सरन की गिरफ्तारी को इतना समय बीत चुका है। अगर, मेरे खिलाफ कोई सबूत मिला था तो ईडी ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की? विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित लगती है।
विज्ञापन
खोड़निया ने कहा- पेपर लीक मामले और कटारा की आरपीएससी सदस्य के रूप में नियुक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है। ईडी को अपनी जांच में कुछ नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीणा ब्लैकमेलिंग और डराने-धमकाने की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन, उनकी ब्लैकमेलिंग और धमकियां मेरे साथ काम नहीं करेंगी। अगर, उनके पास पेपर लीक में मेरी मिलीभगत का कोई सबूत है तो उन्हें पेश करना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार को भाजपा सांसद ने आरोप लगाया था कि खोड़निया और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की नेता स्पर्धा चौधरी कटारा को आरपीएससी के सदस्य के रूप में नियुक्त करने में शामिल थे। मीणा ने दावा किया कि खोड़निया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं और पेपर लीक मामलों में भी उनका हाथ है। बतादें कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी कटारा को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर पूछताछ कर चुकी है।