फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Opposition Leader Rajendra Rathore attacked CM Ashok Gehlot

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष राठौड़ बोले- मौसम खराब था, आसमान से ओले नहीं... जिले गिरे हैं, पुलिस पर बड़ा आरोप

Wed, 19 Apr 2023 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में बुधवार को भाजपा जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत की ओर से 19 जिलों की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि मौसम खराब था, इसलिए आसमान से ओले नहीं, जिले गिरे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Opposition Leader Rajendra Rathore attacked CM Ashok Gehlot
बाड़मेर में जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन आक्रोश सभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में 19 जिलों की घोषणा की है। मौसम खराब था, इसलिए आसमान से ओले नहीं, जिले गिरे। जिलों की घोषणा पर सवाल उठाते हुए राठौड़ ने कहा कि जिले के निर्माण में 400 से 500 करोड़ रुपए का बजट खर्च होता है, लेकिन सरकार ने बजट की घोषणा नहीं करते हुए स्पष्ट कर दिया कि यह सिर्फ चुनावी घोषणा है।

विज्ञापन


जिले बनाने से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। अभी सीमाओं का ज्ञान तक नहीं हुआ कि कौनसी तहसील किस जिले में जाएगी। जिलों की घोषणा के दिन मौसम खराब चल रहा था। ऐसे में आसमान से ओले नहीं, जैसे जिले गिरे हों ऐसा लगा। राजेंद्र राठौड़ ने पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की ओर से जिला बनाने की मांग को लेकर कहा कि उनके विधानसभा के भाषण उठाकर देख लो, स्थानीय विधायक से ज्यादा बालोतरा को जिला बनाने की मांग उन्होंने रखी है।
विज्ञापन


कमलेश प्रजापति एनकाउंटर नहीं, सुपारी लेकर की गई हत्या
कमलेश प्रजापति एनकाउंटर को लेकर राठौड़ ने कहा कि मैंने वीडियो और तस्वीरों में देखा कि किस तरह पुलिस सुपारी लेकर एक युवक की हत्या कर देती है। बड़ा कुख्यात अपराधी बताकर उस हत्या को एनकाउंटर का नाम दिया जाता है। वो गुनहगार है या नहीं है, वो जांच में आ जाएगा, लेकिन पुलिस की इस गुंडागर्दी के चलते एक नौजवान काल कवलित हो गया। उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम चौधरी पर हुए जानलेवा हमले पर भी सरकार की जमकर आलोचना  करते हुए कहा कि सूचना मांगने पर एक नौजवान के हाथों और पैरों में किले ठोक दी जाती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश में सरकार का नहीं गुंडों का राज है। गहलोत सरकार का हर विधायक मुख्यमंत्री बनकर घूम रहा है और बालोतरा-सिवाना इलाके में ये मिनी मुख्यमंत्री बजरी के अवैध धंधे में लिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में खुलेआम सड़कों पर हत्याएं और लूट 
जनआक्रोश महाघेराव में गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और सासंद कैलाश चौधरी ने कहा कि पहले उत्तरप्रदेश में गुंडाराज चलता था। सड़कों पर खुलेआम हत्या और लूट होती थी, लेकिन अब वहां शांति है, मगर राजस्थान में सड़कों पर हत्याएं हो रही हैं, लूट की वारदात बढ़ रही हैं। सरकार महिलाओं के साथ अत्याचार को रोकने में एकदम विफल रही है।

गहलोत सरकार केंद्र की योजनाओं का नाम बदलकर लागू कर रही 
कैलाश चौधरी ने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के हित की अनगिनत योजनाएं चला रखी हैं। वहीं, गहलोत सरकार केंद्र की योजनाओं का सिर्फ नाम बदल कर प्रदेश में लागू कर रही है। केंद्र की कुछ जनकल्याणकारी योजनाओं को सिर्फ इसलिए बंद कर दिया गया कि उसमें कांग्रेस के नेताओं और ठेकेदारों को कमीशन नहीं मिलता हे।


ये नेता रहे जनक्रोश में शामिल
जनाक्रोश महाघेराव में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जालौर सांसद देवजी पटेल, भाजपा के पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित सहित कई नेताओं ने राज्य सरकार की जमकर आलोचना करते हुए आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed