{"_id":"635a7ac23d7f9a43780a075b","slug":"rajasthan-news-youth-dies-due-to-bike-slip-in-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लिफ्ट लेकर बाइक से जा रहा था घर, रास्ते में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लिफ्ट लेकर बाइक से जा रहा था घर, रास्ते में गिरने से युवक की मौत
Thu, 27 Oct 2022 06:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Oct 2022 06:04 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामधन साधारण परिवार से था और खेती का काम करता था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना इलाके में बाइक से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर टोंक आ रहा था। स्थानीय लोगों ने युवक को सआदत अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। रात होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार श्योपुरी निवासी रामधन (30) पुत्र हजारी लाल गुर्जर बुधवार देर शाम एक व्यक्ति मौजीराम के साथ बाइक पर बैठकर मंदिर से टोंक की ओर आ रहा था। इस दौरान पुरानी बनास पुलिया के पास बाइक स्लिप हो गई। हादसे में बाइक चला रहे मौजीराम को तो कोई चोट नहीं आई, लेकिन रामधन के सड़क किनारे पड़े पत्थर से गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने उसे सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामधन साधारण परिवार से था और खेती का काम करता था। उसके 3 बेटे और 1 बेटी है।
विज्ञापन