फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Two women arrested in case of false FIR, operation is being conducted by police

Rajasthan News: झूठी एफआईआर के मामले में दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है अभियान

Fri, 09 Feb 2024 12:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 12:10 PM IST
सार

Karoli: झूठी एफआईआर दर्ज कराने के संबंध में महिला थाना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने पांच साल पहले अपने ही गांव के लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Rajasthan News: Two women arrested in case of false FIR, operation is being conducted by police
झूठी एफआईआर के आरोप में पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत झूठी एफआईआर दर्ज करने वालों की अब खैर नहीं है। जिला पुलिस द्वारा एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन, एएसपी सुरेश जैफ और डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में इस संबंध में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि मासलपुर थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग महिलाओं करीब 5-6 साल पहले मासलपुर थाना क्षेत्र में अपने गांव के लोगों के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला थाना पुलिस द्वारा जांच में मामला झूठा पाए जाने पर रवीना उर्फ कल्पना (30) और संताबाई (64) को दाउदपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed