{"_id":"61caa5e3baee0150c177edf1","slug":"rajasthan-news-truck-stuck-on-rail-tracks-crossing-gate-kota-chittorgarh-rail-route-stalled-for-4-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: क्रॉसिंग गेट तोड़कर रेल पटरियों पर फंसा ट्रक, 4 घंटे ठप रहा कोटा-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: क्रॉसिंग गेट तोड़कर रेल पटरियों पर फंसा ट्रक, 4 घंटे ठप रहा कोटा-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग
Tue, 28 Dec 2021 11:21 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:21 AM IST
सार
ट्रक चालक द्वारा घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।आरपीएफ द्वारा मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
rajasthan news
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बूंदी के पास श्रीनगर-जालंधरी स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट को एक ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। यह घटना सोमवार रात करीब 9:20 बजे की बताई जा रही है। इस टक्कर के बाद ट्रक लोहे की टाइबार फेंसिंग को भी तोड़ता हुआ रेल पटरी पर जा फंसा। पटरी पर ट्रक के फंसे होने से कोटा-चित्तौड़गढ़ के बीच रेल यातायात करीब चार घंटे ठप रहा। रात करीब डेढ बजे ट्रक को पटरियों से हटाया जा सका। इसके बाद रेल यातायात सामान्य हो सका। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इस टक्कर से गेट पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे की केबल आदि अन्य उपकरणों को भी नुकसान होने से संचार और सिग्नल प्रणाली ठप हो गई।
विज्ञापन
मेवाड़ और पैसेंजर ट्रेन अटकी
रेल यतायात ठप होने से उदयपुर-निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस (12964) और कोटा से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन घंटो तक रास्ते में अटकी रही। मेवाड़ एक्सप्रेस का रात 12:05 बजे कोटा पहुंचने का समय है। लेकिन यह रात करीब 2.30 बजे कोटा पहुंची। ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन
जांच में जुटी आरपीएफ
सूचना पर मौके पर पहुंची बूंदी आरपीएफ और अन्य स्टाफ द्वारा रेल यातायात सामान्य कराने के प्रयास किए जा रहे थे। आरपीएफ द्वारा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। ट्रक चालक द्वारा घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। आरपीएफ द्वारा मामले की जांच की जा रही है