फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Threatened Mahant by calling himself nephew of Lawrence Vishnoi, demanded extortion of 20crore

Rajasthan News: खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा बताकर महंत को धमकाया, बोला- 'बीस करोड़ दे दो वरना तू तो मरा'

Thu, 04 Jan 2024 12:17 PM IST
Ashish Kulshrestha आशीष कुलश्रेष्ठ
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:17 PM IST
सार

Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले में श्रीकृष्ण कृपाधाम आश्रम के महंत को खुलेआम फोन पर धमकी देकर खुद को लॉरेंस विश्नोई का भांजा बताते हुए 20 करोड़ रुपये की मांग की। फोन पर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को भी गालियां देते हुए कहा कि उनके भी परिवार हैं, देखते हैं वो क्या करते हैं? 

विज्ञापन
Rajasthan News: Threatened Mahant by calling himself nephew of Lawrence Vishnoi, demanded extortion of 20crore
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की खंडार तहसील में तोपखाना स्थित श्रीकृष्ण कृपाधाम आश्रम के महंत बालकानंद गिरी जो कि वर्तमान में सवाई माधोपुर जिले में स्थित आश्रम में सेवा कर रहे हैं, को 29 दिसंबर को एक अनजान फोन नंबर से रंगदारी वसूलने के लिए एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन विश्नोई बताया और 20 करोड़ की रंगदारी की मांग की।

विज्ञापन


महंत बालकानंद गिरी ने जब पुलिस को इस बात की सूचना दी तो पुलिस ने उन्हें कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा। साथ ही महंत को एक सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया गया। 30 दिसंबर को दोपहर 2 बजे के महंत जी के पास एक और फोन आया जिसमें उन्हें जान बचाने के लिए 20 करोड़ रुपये देने की बात कही गई। महंत बालकानंद गिरी ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन


फोन की रिकॉर्डिंग के अनुसार फोन करने वाले ने अपने को लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन बिश्नोई बताया और 10 मिनिट से भी ज्यादा देर तक धमकाता रहा। आरोपी ने महंत को पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर और सरकार के पास भी जाने की सलाह दे डाली और साथ ही यह भी कहा कि एसपी और कलेक्टर के भी परिवार हैं, वे तुझे बचाने नहीं आएंगे। इतना ही नहीं उसने महंत को यह भी कहा कि सुखदेव सिंह के पास सुरक्षा थी तो उसे नहीं छोड़ा। तेरे आश्रम पर इतनी गोली चलाई जाएगी कि तू सोच नहीं पाएगा। महंत द्वारा विरोध दर्ज कराने पर गाली-गलौज करके कहा कि यदि 20 करोड़ नहीं दिए तो तू मरा। आरोपी ने महंत को बताया कि हमने तेरी रेकी कर रखी है, तेरी भलाई इसमें ही है कि दो दिन में 20 करोड़ दे और हमसे अपनी सुरक्षा ले ले, पैसे देने के बाद हम तुझे सुरक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम के बाद महंत ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी, पुलिस ने फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महंत बालकानंद गिरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed