{"_id":"6594fea0630007656e0c077d","slug":"rajasthan-news-the-police-vehicle-carrying-the-accused-overturned-the-policemen-and-accused-were-injured-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आरोपियों को लेकर जा रहा पुलिस वाहन पलटा, गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों समेत आरोपी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आरोपियों को लेकर जा रहा पुलिस वाहन पलटा, गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों समेत आरोपी हुए घायल
Wed, 03 Jan 2024 11:58 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:58 AM IST
सार
Rajasthan News: पोकरण थाना क्षेत्र के फलसूंड रोड पर बांकना हनुमान मंदिर के पास एससी-एसटी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को लेकर जा रही बोलेरो के पलट जाने से गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मियों समेत दोनों आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पोकरण इलाके में फलसूंड रोड पर आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी के पलट जाने से उसमें सवार पुलिसकर्मियों समेत दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें पड़ोस के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भणियाणा थाने में एससी- एसटी मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को लेकर जा रही बोलेरो पोकरण थाना क्षेत्र के बांकना हनुमान मंदिर के पास बेकाबू होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मियों समेत दो आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में भणियाणा थाने के हैड कांस्टेबल सुखराम, कांस्टेबल कृष्ण कुमार व आरोपी भंवरसिंह शामिल हैं, इन्हें निजी वाहन से पोकरण जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पोकरण सीओ कैलाशचंद विश्नोई व भणियाणा SHO ललितकुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों व दोनों आरोपियों से बातचीत की।
विज्ञापन