फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Road Accident News: Car of a Family Going to Khatushyam Collided With a Trailer, Five People Died

Rajasthan Accident: खाटूश्याम जा रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, परिवार के पांच लोगों की मौके पर हुई मौत

Sun, 13 Apr 2025 11:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

Rajasthan Jaipur Car Accident : आज सुबह जमवारामढ़ क्षेत्र में खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के पांच सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। लखनऊ से आए ये लोग कार में सवार होकर दौसा की ओर से खाटू की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan Road Accident News: Car of a Family Going to Khatushyam Collided With a Trailer, Five People Died
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से आए एक परिवार की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक साल का एक मासूम शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। ये लोग कार में सवार होकर दौसा की ओर से खाटू की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi:  गेहूं निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत; मशीन से पैरों का पिछला हिस्सा था बाहर

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर भी सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कार से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी देर बाद नियंत्रण में लिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed