फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A young man trapped in a thresher while removing wheat on aunt farm

Sirohi: गेहूं निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत; मशीन से पैरों का पिछला हिस्सा था बाहर

Sat, 12 Apr 2025 10:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 10:39 PM IST
सार

Sirohi: हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान 19 वर्षीय नाथूराम पुत्र अन्नाजी निवासी तलवार नाका के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के खेत में गेहूं निकालने के लिए थ्रेसर मशीन चला रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन के भीतर गिर पड़ा।

विज्ञापन
A young man trapped in a thresher while removing wheat on aunt farm
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तलवार नाका में शनिवार सुबह गेहूं निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपनी बुआ के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक थ्रेसर में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर बंद किया, लेकिन तब तक युवक का अधिकतर शरीर मशीन में फंस चुका था। सूचना पर गिरवर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर आबूरोड अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान 19 वर्षीय नाथूराम पुत्र अन्नाजी निवासी तलवार नाका के रूप में हुई है। वह अपनी बुआ के खेत में गेहूं निकालने के लिए थ्रेसर मशीन चला रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन के भीतर गिर पड़ा। गेहूं के साथ उसका शरीर भी थ्रेसर में चला गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद की, लेकिन तब तक नाथूराम के शरीर का अधिकांश हिस्सा मशीन में फंस चुका था और केवल उसके पैरों का पिछला हिस्सा ही बाहर दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही गिरवर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


पढ़ें: बाड़मेर में संत पीपाजी महाराज की जयंती पर ऊंट, घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, भक्तगण हुए शामिल    

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि थ्रेसर से गेहूं निकालते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मशीन का संचालन प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा ही किया जाना चाहिए और मशीन बंद होने की स्थिति में ही उसमें किसी तरह की सफाई या मरम्मत करनी चाहिए। काम करते समय उचित सुरक्षा उपकरण जैसे मजबूत जूते, दस्ताने और चश्मे का उपयोग करना आवश्यक होता है। मशीन शुरू करने से पहले उसके आसपास की जगह को पूरी तरह साफ कर लेना चाहिए ताकि किसी तरह की ढीली वस्तु या बाधा से कोई दुर्घटना न हो। थ्रेसर के संचालन के दौरान आसपास बच्चों या अनावश्यक लोगों की मौजूदगी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed