{"_id":"658aa13478d4e61bca0a4dc3","slug":"rajasthan-news-stopping-the-molestation-of-the-girl-cost-the-young-man-dearly-the-molesters-attacked-him-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: युवती से छेड़छाड़ रोकना युवक को पड़ा भारी, छेड़खानी करने वालों ने किया धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: युवती से छेड़छाड़ रोकना युवक को पड़ा भारी, छेड़खानी करने वालों ने किया धारदार हथियार से हमला
Tue, 26 Dec 2023 03:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 03:17 PM IST
सार
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में युवती से छेड़छाड़ कर रहे कुछ लोगों को रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। नाजुक हालत में घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवती से छेड़छाड़ कर रहे कुछ लोगों को रोकने पर एक युवक को हथियारों से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के रिश्तेदार ने टाउन पुलिस थाने में हत्या के प्रयास के आरोप में तीन नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुरेश सिंह सिकलीगर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि रविवार को उसका मामा विकास, मामी और मामा की साली तीनों बाइक से भद्रकाली मंदिर में माताजी के दर्शन करने के लिए अमरपुरा थेड़ी गए हुए थे। माताजी के दर्शन करने के बाद वे सब वापस टाउन आ रहे थे। इसी दौरान जितेन्द्र वाल्मीकि, वीरू, सतवीर गोदारा और दो अन्य लोगों ने धारदार हथियार से विकास पर वार कर दिया।
विज्ञापन
जब वह अपने मामा को बचाने पहुंचा तब तक आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए। उसने घायल विकास राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें श्रीगंगानगर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सुरेश सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को जितेन्द्र वाल्मीकि ने अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के मोहल्ले में आकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। तब विकास की उनसे बहस हो गई और इसी रंजिश को लेकर जितेन्द्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया।
जानकारी के अनुसार जितेन्द्र वाल्मीकि के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण मामले की जांच कर रहे हैं।