{"_id":"65792a79c658ebeea2070b93","slug":"rajasthan-news-speeding-dumper-crushed-a-pedestrian-neither-the-police-nor-the-ambulance-reached-on-time-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तेज रफ्तार डंपर ने राहगीर को कुचला, मौके पर ना तो पुलिस समय पर पहुंची, ना ही एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तेज रफ्तार डंपर ने राहगीर को कुचला, मौके पर ना तो पुलिस समय पर पहुंची, ना ही एम्बुलेंस
Wed, 13 Dec 2023 09:22 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:22 AM IST
सार
Rajasthan News: दौसा जिले के लालसोट में तेज रफ्तार डंपर ने एक राहगीर की जान ले ली। डंपर की गति इतनी तेज थी कि राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। समय पर एम्बुलेंस और पुलिस के नहीं पहुंचने से लोगों ने मौके पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य के दौसा जिले के लालसोट में तेज गति से आ रहे एक डंपर ने एक राहगीर को कुचल दिया। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि राहगीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक दौसा-सवाईमाधोपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल चल रहे राहगीर को कुचला दिया। इससे घटनास्थल पर ही राहगीर की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को घटना की जानकारी देते हुए फोन किया। लेकिन बहुत देर तक न तो एम्बुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। घटनास्थल पर पहुंचने में हुई देरी के कारण गुस्साए लोगों ने सवाई माधोपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया।
बताया जा रहा है कि तुरंत सूचना दिए जाने के एक घंटे बाद भी एम्बुलेंस और पुलिस के नहीं पहुंचने से मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा और नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि मृतक का नाम बाबूलाल पितलिया (60) है और वह रिवाली गाँव का रहने वाला है। फिलहाल वह लालसोट में रहता है।
करीब तीन घंटे के चक्काजाम के बाद पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाइश दी। थानाधिकारी ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने एवं दोषी ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं के चलते ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर भी पुलिस प्रशासन रोक लगाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।