{"_id":"623d785c96e1bd56b425c205","slug":"rajasthan-news-son-kidnapped-father-along-with-brother-in-law-and-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जीजा और फूफा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का अपहरण, मारपीट कर मप्र के जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जीजा और फूफा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का अपहरण, मारपीट कर मप्र के जंगल में फेंका
Fri, 25 Mar 2022 01:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:37 PM IST
सार
पुलिस ने अपहरण के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर उन्हें वारदात के बारे में जनकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ में अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बेटे, दामाद और साले को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि आरोपियों ने ऐसा क्यों किया था। पुलिस इस संबध में आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के लक्ष्मण लाल मेघवाल का अपहरण हुआ था। अपहरण के बाद आरोपी मारपीट कर मेघवाल को जंगल में छोड़ गए थे। गगधार थाना पुलिस ने गुराडिया झाला गांव के लक्ष्मण मेघवाल का अपहरण उसके बेटे ने ही किया था।
विज्ञापन
इस वारदात में लक्ष्मण के दामाद और साले ने भी साथ दिया था। तीनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और बाद में मप्र के जंगल में छोड़ दिया था। घायल मेघवाल के जंगल से बरामद कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंकज पुत्र लक्ष्मण लाल मेघवाल (25) निवासी झालावाड़, रणजीत पुत्र विश्राम मेघवाल (22) निवासी मंदसौर मध्यप्रदेश और मुकेश पुत्र जुझार लाल मेघवाल (25) निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है।