फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Six kg cannabis being filtered daily in Bikaner

Bhang Convention: भांग सम्मेलन में रोजाना छानी जा रही छह किलो भांग, 15 मार्च तक मौज-मस्ती करेंगे लोग

Sun, 13 Mar 2022 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Mar 2022 01:08 PM IST
सार

बीकानेर के मोहता चौक पर दोपहर करीब 12 बजे से भांग का छनाव शुरू हो रहा है और यह दो घंटे तक चलता है। इस दौरान पांच से सात किलो भांग छानी जा है। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan news Six kg cannabis being filtered daily in Bikaner
भांग छानने की तैयारी करते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली रंग का त्योहार है...लेकिन लोगों पर इसका उत्साह सर चढ़कर बोलता है। अलग-अलग जिलों और राज्यों में इसका अलग की खुमार होता है। इसी तरह राजस्थान के बीकानेर में होली से पहले भांग सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। यह 15 मार्च तक चलेगा। रोजाना दोपहर 12 से दो बजे तक इसका आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग भांग पी रहे हैं।    

विज्ञापन


पहले साफी साफ कर, पीछे रंग लगाय, चला जाए कैलाश को, शिव को शीश नवाय इस घोष के बाद रोजाना भांग का छनाव शुरू होता है। परशानियों से बचने के लिए छनाव के साथ-साथ ईष्ट की आराधना भी की जाती है। छनाव के पूरा होते मां की स्तुति की जाती है और फिर हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शुरू होता है, भांग पीने और मौज-मस्ती करने का सिलसिला। मोहता चौक पर 15 मार्च तक यह सिलसिला रोजाना चलने वाला है, इसमें सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह आयोजन दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चलता है। इस दौरान पांच से सात किलो भांग का छनाव होता है। भांग छनाव कार्यक्रम के आयोजक बबला महाराज बताया कि अभी भांग का छनाव पानी में किया जा रहा है, लेकिन कल से दूध, ड्राई फ्रूट, केसर, काजू और अंजीर के मिश्रण में भांग का छनाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भांग सम्मेलन में पहुंचने वाले के लिए आयोजकों ने नाश्ते की व्यवस्था भी की है। यहां विजया प्रेमियों के लिए मिठाई, नमकीन और आइसक्रीम की व्यवस्था है। लोगों का मानना है कि भाग पीने के बााद मिठाई और आइसक्रीम खाने से इसका नशा और ज्यादा चढ़ाता है। उनका कहना है कि होली के दिनों में भांग का नशा और हुडदंग मान्य होता है है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed