{"_id":"65c3655e4edbbd086b0d8025","slug":"rajasthan-news-school-administration-handed-over-a-suspicious-pigeon-to-forest-dept-it-has-rings-in-its-claw-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: स्कूल प्रशासन ने वन विभाग के सुपुर्द किया संदिग्ध कबूतर, पंजों में लगी रिंग पर अंकित हैं नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: स्कूल प्रशासन ने वन विभाग के सुपुर्द किया संदिग्ध कबूतर, पंजों में लगी रिंग पर अंकित हैं नंबर
Wed, 07 Feb 2024 04:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:47 PM IST
सार
Jaisalmer: जिले के फतेहगढ़ इलाके के मंडाई गांव के सरकारी स्कूल में आए एक कबूतर को स्कूल प्रशासन ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। कबूतर के पंजों में रिंग लगी है, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा है। साथ ही उस पर कुछ नंबर भी अंकित है।
विज्ञापन
कबूतर के पंजों में लगी रिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडाई हायर सेकंडरी स्कूल में उड़ते हुए पहुंचे एक कबूतर को संदिग्ध लगने पर स्कूल प्रशासन ने पकड़ लिया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। अब वन विभाग इसकी देखभाल करने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी देकर पंजों में लगी रिंग की पड़ताल करवाएगा।
विज्ञापन
स्कूल प्रिंसिपल हिंगलाज दान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को यह कबूतर उड़ते हुए स्कूल में आया। उसके दोनों पंजों में रिंग लगी देखकर स्कूल प्रशासन ने उसे दाना डालकर पकड़ लिया और उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। कबूतर के दोनों पंजों में 2 अलग-अलग रिंग लगी हैं। इन पर उर्दू में कुछ लिखा है। साथ ही कुछ नंबर भी अंकित है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने कबूतर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दे दी है। गौरतलब है कि इन दिनों सीमा पार से टैग और एंटीना लगे कई पक्षी भारत की सरहद में आ रहे हैं। ऐसे में सीमा पर पहरा दे रहे BSF के जवान और सरहदी इलाके की जनता जागरूकता से काम कर रहे हैं, ताकि देश की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा पैदा न हो।
विज्ञापन