फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Sarpanch set fire to own house itself, father reginsters complaint

Rajasthan News: ड्रामेबाज सरपंच ने घर में ही लगा दी आग, पिता की शिकायत पर पुलिस आई तो अस्पताल में भर्ती हो गया

Wed, 02 Nov 2022 12:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 02 Nov 2022 12:26 PM IST
सार

राजस्थान के बूंदी में एक हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को आया। जिले की ठिकरिया चारणान ग्राम पंचायत के सरपंच ने अपने ही घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Sarpanch set fire to own house itself, father reginsters complaint
बूंदी में सरपंच ने खुद के घर में तोड़फोड़ की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी में मंगलवार रात हाई प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। जिले की ठिकरिया चारणान ग्राम पंचायत के सरपंच दीपक मीणा ने अपने ही घर में तोड़फोड़ कर दी। घर को आग के हवाले करने का प्रयास किया। हंगामे के बाद दीपक के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो दीपक ने तबियत खराब होने का बहाना बनाया। अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां से मौका देखकर फरार भी हो गया। 

विज्ञापन


बूंदी में एक सरपंच दीपक मीणा ने अपने ही घर में जमकर तोड़फोड़ की। अहाते में खड़ी बाइक में आग लगाकर घर को भी जलाने का प्रयास किया। इसके बाद दीपक के पिता रामनिवास मीणा ने कोतवाली बूंदी में शिकायत दर्ज की, जिसमें उन्होंने अपने ही पुत्र से जान का खतरा बताया। बताया जाता है कि पिता-पुत्र में आपसी पारिवारिक विवाद है। इस वजह से दीपक ने अपने ही घर में हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। बाइक जलाकर घर को भी आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस को शक है कि दीपक ने नशे में यह काम किया। 
विज्ञापन


बूंदी कोतवाली प्रभारी सहदेव मीणा ने बताया कि सरपंच दीपक मीणा के खिलाफ उनके पिता ने कोतवाली में शिकायत दी है। उनका कहना है कि दीपक ने घर में जमकर उत्पात मचाया। जगह-जगह तोड़फोड़ कर बाइक को आग लगा दी। घर को भी जलाने का प्रयास किया। उनके बेटे दीपक से उन्हें जान का खतरा होने का आरोप भी लगाया है। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा है दीपक मीणा
दीपक मीणा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहा है। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुका है। वर्तमान में बूंदी की ठिकरिया चारणान ग्राम पंचायत से सरपंच है। दीपक का कई बड़े नेताओं से भी संपर्क है। पुलिस प्राथमिक जांच में दीपक मीणा को नशे का आदी मान रही है। ऐसा लग रहा है कि उसने हंगामा नशे में ही किया होगा। दीपक की पत्नी पूजा भी जिले की देलूंदा ग्राम पंचायत में सरपंच है। दीपक के पिता रामनिवास मीणा राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed