{"_id":"658ba27db5262341fa0d3115","slug":"rajasthan-news-railway-minister-held-online-meeting-discussed-quick-management-in-case-of-emergency-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए रेल मंत्री ने की बैठक, आपात स्थिति में त्वरित प्रबंधन पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए रेल मंत्री ने की बैठक, आपात स्थिति में त्वरित प्रबंधन पर की चर्चा
Wed, 27 Dec 2023 09:35 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:35 AM IST
सार
Dausa News: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े विषयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज एक समीक्षा बैठक ली। रेलवे बोर्ड के सदस्य, महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक व अधिकारीगण इस ऑनलाइन बैठक में जुड़े।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने की ऑनलाइन बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्री के साथ हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बारे में उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में राहत प्रदान करने के लिए त्वरित गति के साथ किस प्रकार प्रबंधन होना चाहिए। इसके साथ ही डिजास्टर मैनेजटमेंट के दौरान हर व्यक्ति और पहलुओं की अहमियत को बताया।
विज्ञापन
बैठक में रेल मंत्री ने बुनियादी ढांचे में बेहतर संरक्षा प्रबंधन, आपदा के समय सुनियोजित प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया तथा अधिकारियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहकर कार्य करने के दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने कार्ययोजना बनाने और उसकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। रेल मंत्री ने दुर्घटना मामलों के विश्लेषण के लिए फिश बोन डायग्राम के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे़ थे। उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने सुरक्षित रेल संचालन पर चर्चा की और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी रेलकर्मियों को सतर्क और सजग रहकर अपने योगदान की बात की। साथ ही सुरक्षा के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेलकर्मियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन