फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Prisoner dies in Barmer jail family members make serious allegations against the administratio

Rajasthan News: बाड़मेर जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, महापड़ाव की तैयारी

Wed, 29 May 2024 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 May 2024 10:09 PM IST
सार

कैदी जय सिंह की मौत के बाद उसके परिजन धरने पर बैठे हैं। कई दौर की वार्ता फेल हो चुकी है। वहीं, विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी धरने में शामिल हो गए हैं। अब महापड़ाव की रणनीति को लेकर विचार किया जा रहा है। अगर, ऐसा हुआ तो यह मामला और तूल पकड़ सकता है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Prisoner dies in Barmer jail family members make serious allegations against the administratio
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर जेल में हत्या के आरोपी में बंद एक कैदी की बुधवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना से नाराज मृतक कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के सनाउ गांव निवासी जयसिंह जमीनी विवाद को लेकर हत्या के आरोप में बाड़मेर जेल में बंद था। बुधवार को जेल के बैरक में बंद युवक की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना से जेल में बंद अन्य कैदी भी दहशत में आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


वहीं, एसडीएम समंदर सिंह भाटी ने जेल पहुंचकर जेलर और अन्य ड्यूटी स्टाफ से घटना की विस्तृत जानकारी ली। हालांकि, कैदी जय सिंह की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, इस हादसे से बाड़मेर जेल में सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी को चिकन पॉक्स हो गया था, जिससे उसकी मौत हुई थी। वहीं, उसके परिजन जेल प्रशासन पर समय रहते उपचार नहीं करवाने का आरोप लगाने के साथ ही उसके विषाक्त पदार्थ खिलाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए जेल में बंद अन्य कैदियों और ड्यूटी स्टाफ से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जय सिंह की मौत के बाद उसके परिजन धरने पर बैठे हैं। कई दौर की वार्ता फेल हो चुकी है। विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी जेल के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। यहां महापड़ाव की रणनीति को लेकर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed