फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news PM Modi could not double the income of farmers says CM Ashok Gehlot

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- 23 को हम अलग कृषि बजट ला रहे, पीएम किसानों की आय नहीं कर पाए दोगुनी

Wed, 16 Feb 2022 06:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

किसान आयोग के नए अध्यक्ष महादेव सिंह और उपाध्यक्ष दीपचंद खैरिया ने मंगलवार को पद संभाल लिया। इसे मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 फरवरी को हम पहली बार अलग से कृषि बजट पेश करेंगे। इसमें किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाले पीएम मोदी अब तक इसमें कामयाब नहीं हो पाए हैं।   

विज्ञापन
Rajasthan news PM Modi could not double the income of farmers says CM Ashok Gehlot
सीएम अशोक गहलोत ने कृषि आयोग के नए अध्यक्ष का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आयोग के नए अध्यक्ष महादेव सिंह और उपाध्यक्ष दीपचंद खैरिया ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आयोग क्यों बनाया गया है इसका उद्देश्य सभी जानते हैं। आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पूरी कमेटी कृषि क्षेत्र में काम करने के लिए बेहतर सुझाव देगी।
विज्ञापन


किसानों के लिए सरकार क्या कर सकती है इसे लेकर मेरे और सरकार के पास सुझाव आएंगे, इससे हमें मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र बहुत बड़ा है, इसे लेकर काफी समय से चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब किसानों की आय बढ़ाने उन्हें बेहतर सुविधाएं देने का  समय आ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे 2022 में किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन अभी तक वह पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए हैं।  
विज्ञापन


जानें... और क्या बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • सीएम ने कहा- किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए  सरकार ने लगातार योजनाएं लागू कर रही है। साथ ही कई नवाचार भी कर रही है। पहली बार 23 तारीख को किसानों के लिए अलग बजट पेश करने को लेकर हम तैयारियों में लगे हुए हैं। ये सरकार का एक अच्छा प्रयास है। इसमें कुछ कमियां रह सकती हैं, लेकिन हमारे पास आने वाले सुझावों के साथ अगली बार हम उसमें और सुधार करेंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीएम ने कहा- कृषि बजट अलग से पेश करना सरकार की एक शुरूआत है। हमारी कोशिश है कि किसानों के लिए अलग से बिजली कंपनी बने। यह एक बड़ा काम है इसलिए अभी इसमें कुछ समस्याएं आ रही हैं, जैसे जीएसएस और सिस्टम को अलग कैसे करें, हालांकि इसे लेकर काम चल रहा है। नए कृषि बजट में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेतों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने के लिए छूट दी गई है। साथ ही करोड़ों रुपए का अनुदान भी है।  
  • सीएम ने कहा- कृषि आयोग के अध्यक्ष नारायण सिंह बने थे तब मैं कुछ किसानों को लेकर इजरायल गया था। वहां भी पहले रेगिस्तान के इलाके थे, लेकिन अब उनकी खेती की विश्व में पहचान है। मुझे वहां ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकल, फर्टिलाइजर को मिक्स कर इरिगेशन करने जैसी कई नई तकनीके देखने को मिली थी। सरकार का प्रयास है कि इस तरह की नई तकनीकों का लाभ प्रदेश के किसानों को भी मिले। 

तब मैं सोचता था अंग्रेजी क्या काम आएगी
सीएम ने कहा कि केंद्र की डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने कानून बनाकर अधिकार देने के युग की शुरुआत की थी। तब की सरकार ने सूचना का अधिकार, खाद्य सामग्री का अधिकार और राइट टू एजुकेशन जैसे कई कानून दिए। इससे गरीब का बच्चा भी स्कूल जा सकता है।  अब जमाना बदल गया है, प्रदेश में कई बच्चे हैं जो इंग्लिश नहीं सीखते, बाद में बड़े होकर उन्हें तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि मैं खुद बचपन से अंग्रेजी का विरोधी रहा हूं। कल ही मैंने विधानसभा में कहा था कि एक समय में दक्षिण के अंदर हिंदी का विरोध होता था और हम लोग अंग्रेजी का विरोध करते थे। उस समय मैंने सोचा कि अंग्रेजी क्या काम आएगी? इस कारण हमारी भी अंग्रेजी में बात करने की आदत नहीं पड़ी और अब तो बस तुक्का लगाकर काम चल रहा है।


कौन है आयोग के नए अध्यक्ष
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महादेव सिंह को किसान आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वे करीब सात बार विधायक रह चुके हैं। एक बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और केंद्रीय मंत्री के भी रह चुके हैं। उपाध्यक्ष विधायक दीपचंद खैरिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed