फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news opium cultivator arrested in Baran

राजस्थान: पुलिस से बचने सरसों की आड़ में कर रहा था अफीम की खेती, इस तरह पकड़ा गया आरोपी

Wed, 16 Feb 2022 12:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां  Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 12:18 PM IST
सार

बारां में सरसों की आड़ में अफीम की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खेत से पुलिस ने अफीम के पौधे, फूल और डोडा बरामद किया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के खेत पर दबिश दी थी। 

विज्ञापन
Rajasthan news opium cultivator arrested in Baran
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बारां में बापचा थाना पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने सरसों की फसल की आड़ में अफीम के पौधे लगा रखे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 195 अफीम के हरे पौधे, अफीम के फूल और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया है।

विज्ञापन


बारां एसपी कल्याण मल मीणा ने बताया कि बापचा थाना क्षेत्र के बड़ी टूटी अलीनगर गांव निवासी कल्लू लोधा पुत्र श्योरम लोध अपने खेत में अफीम की खेती कर रहा है। मुखबिर ने यह सूचना पुलिस को दी थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने कल्लू के खेत पर दबिश दी। यहां सरसों की फसल की आड में अफीम की खेती की जा रही थी। मौके से पुलिस ने अवैध रूप से बोए गए अफीम के 195 पौधे, अफीम के फूल और 25 किलो 500 ग्राम डोडा जब्त किया है। आरोपी कल्लू को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed