{"_id":"64c2a506518f37fc7a007c29","slug":"rajasthan-news-miscreants-molested-girls-relatives-made-cock-in-the-middle-of-the-road-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मनचलों ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़, महिलाओं ने बीच सड़क पर बनाया 'मुर्गा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मनचलों ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़, महिलाओं ने बीच सड़क पर बनाया 'मुर्गा’
Thu, 27 Jul 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:41 PM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान में हो रहे महिला अपराध की एक घटना में मनचलों को सबक सिखाने का मजबूत उदाहरण देखने को मिला, जिसके चलते 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' वाली बात को मजबूती मिली है। दरअसल, दौसा जिले में मनचले राह चलती लड़कियों पर काफी समय से फब्तियां कसते और अश्लील इशारे कर रहे थे। लेकिन एक महिला ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली और भरे बाजार उन लड़कों को ऐसी सजा दी, जिससे शायद अब वे दोबारा इस तरह की हिम्मत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
युवक को बनाया मुर्गा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में मनचलों को सबक सिखाने के लिए नाबालिग बेटी और उसकी मां ने मनचले युवकों को इस तरह घेरा कि उनको भरे बाजार में थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही सड़क पर मुर्गा बनाकर दनादन थप्पड़ भी लगाए।
विज्ञापन
दरअसल, नाबालिग लड़की की मां ने महवा थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 25 जुलाई को महवा के बालाहेड़ी किले पर 15 और 13 साल की बच्ची अपने छोटे भाइयों के साथ रामायण आयोजन देखकर घर लौट रही थीं। इन बच्चियों से मनचले बदमाशों ने छेड़छाड़ की और फब्तियां कसते हुए अश्लील इशारे करने लगे, जिसका विरोध बच्चियों सहित छोटे भाइयों ने किया। इस पर मनचले बदमाश युवकों ने लड़कियों के छोटे भाइयों को लात-घूंसों सहित डंडे से मारपीट करते हुए नाबालिग लड़कियों के हाथ पकड़कर स्कार्फ खींच दिए।
विज्ञापन
नाबालिग बच्ची की मां ने राहुल, यादराम और हेतराम मीणा सहित अन्य के खिलाफ नामजद थाने में रिपोर्ट पेश की। इस पर महवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। महिला की माने तो 25 जुलाई के घटनाक्रम के बाद पीड़िता पर मुकदमा वापस लेने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने थाने में एक और परिवाद पेशकर बताया, मेरे पति की मोबाइल पर फोन कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
महिला ने बताया, ये धमकी रामफूल, गुड्डू और पप्पू नामक व्यक्ति के द्वारा फोन पर दी जा रही थी। उन्होंने कहा था, हम लोगों के खिलाफ किसी में मुकदमा दर्ज करवाने की हिम्मत नहीं है। इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मेरी थाने सहित राजनीति में पहुंच है। घर से निकलना दुश्वार करने की धमकी आरोपियों की ओर से दी गई थी।